Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: वन विहार द्वारा दो वर्गों में ‘‘जस्ट ए मिनिट’’ ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा ‘‘जस्ट ए मिनिट’’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश भर के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों के लिये है। जूनियर वर्ग में कक्षा 2 तक के और सीनियर वर्ग में कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राएँ शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागी को अपने वीडियो में स्वयं के स्कूल की यूनिफार्म में भाषण देना अनिवार्य होगा।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक  एच.सी. गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों से 10-10 श्रेष्ठ प्रविष्टि को 6 अक्टूबर को फेसबुक पर प्रसारित किया जायेगा। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ 3 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। सभी प्रविष्टियों के साथ नाम, पता और मोबाइल नम्बर वन विभाग के ई-मेल पता vanviharwildlifeweek@gmail.com पर 30 सितम्बर, 2021 के पहले अनिवार्य रूप से भेजेंगे।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी को एक मिनिट का समय मिलेगा, जिसमें वे अपना परिचय, विषय का परिचय और किये जा रहे एक्ट का वीडियो बनाकर ऑनलाइन के जरिये वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को भेजेंगे। समय-सीमा प्रतिबंधित होने की वजह से प्रतिभागी चाहें तो अपना परिचय हटाकर वीडियो भेज सकता है। इसमें एक ही प्रविष्टि मान्य होगी।

योजना की जानकारी आमजन तक पहुँचाने 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाड़ा

आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश योजना की जानकारी आम नागरिकों और हर पात्र व्यक्ति को देने के लिए 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। 15 सितम्बर से प्रारंभ आयुष्मान पखवाड़ा में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने और जनसंवाद, ऑनलाइन संवाद के कार्यक्रम आयोजित कर योजना के प्रावधानों से हितग्राहियों को अवगत कराया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 50 लाख से अधिक पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश योजना अन्तर्गत पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पतालों और अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति-पत्र दिये जायेंगे।

आयुष्मान योजना का प्रदेश में 23 सितम्बर 2018 को क्रियान्वयन शुरू किया गया था। योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर 23 सितम्बर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जायेगा। आयुष्मान योजना में पात्र परिवार को एक वर्ष में योजना में इम्पेनल्ड अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से पात्र परिवार कोरोना, कैंसर, हृदय रोग, गुर्दा रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मोतियाबिन्द, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण आदि रोगों का इम्पेनल्ड अस्पतालों में निःशुल्क उपचार करा सकते हैं।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार – आवेदन 30 सितम्बर तक

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ी है। भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए उक्त पुरस्कार की स्थापना की है। पुरस्कार विजेता संस्था को प्रमाण-पत्र एवं 51 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त होगा। व्यक्ति के विजेता के होने के साथ 5 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक भारतीय संस्थान एवं भारतीय नागरिक आवेदक www.dmawards.ndma.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पुरस्कार की घोषणा 23 जनवरी 2022 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाएगी। उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी गलत पाई जाती है, तो तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकेंगा। विस्तृत जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *