Saturday , September 21 2024
Breaking News

41 संकुल प्राचार्यों के वेतन आहरण व भुगतान पर रोक

प्राचार्यो की हीला-हवाली से छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने का मामला

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज। जिला शिक्षा अधिकारी के.एस कुशवाह ने आदेश जारी किया है कि जिले के कई संकुल प्राचार्यो के द्वारा वर्ष 2019-20 की छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्वीकृत नहीं की गई है तथा छात्रों के बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने के कारण राशि उनके खातों में अंतरित नहीं हो पाई है (जिसकी सूची डी.डी.ओ. लॉगिन पर उपलब्ध है)। 2 सितम्बर को आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग में आयुक्त द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई। जिले में अब भी 15455 छात्रों में मात्र 6871 छात्रों के खातों का सुधार 8 अक्टूबर .2020 तक किया गया है। संबंधित संकुल प्राचार्य/डी.डी.ओ. द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
जिले 41 संकुल प्राचार्यो/डी.डी.ओ. द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिये जाने पर कार्य पूर्ण होने तक वेतन आहरण एवं भुगतान पर रोक लगाई गई है। जिसके अनुसार विकासखंड मैहर के संकुल केन्द्र शा.उमावि सभागंज, शा.उमावि अमदरा, शा.उमावि बा0मैहर, शा.उमावि झुकेही, शा.उमावि अजमाइन, विकासखंड मझगवां के शा.उमावि शुकवाह, शा.उमावि बा०मझगवां, शा.उमावि बैरहना, शा.हाईस्कूल रिमारी, शा.उमावि क0जैतवारा, शा.उमावि कामता चित्रकूट, शा.उमावि क०बिरसिंहपुर, शा.उमावि बा0बिरसिंहपुर, शा.उमावि नकैला, विकासखंड सोहावल के शा.उमावि घूरडांग, शा.उमावि क.धवारी, शा.उमावि हाटी, शा.उमावि व्यंकट-2, शा.उमावि सकरिया, शा.उमावि टिकुरिया टोला, शा.उमावि बगहा, विकासखंड रामनगर के शा.उमावि कंदवारी, शा.उमावि हिनौती, शा.उमावि मर्यादपुर, विकासखंड रामपुर बाघेलान के शा.उमावि कृष्णगढ़, शा.उमावि चोरहटा, शा.उमावि बिहरा क्र.-1, शा.उमावि गोलहटा, शा.उमावि सिजहटा, शा.उमावि अबेर, विकासखंड अमरपाटन के शा.उमावि क0मुकुन्दपुर, शा.उमावि त्यौंधरी, शा.उमावि करही, विकासखंड नागौद के शा.उमावि क0नागौद, शा.उमावि बा0नागौद, शा.उमावि बसुधा, शा.उमावि दुरेहा, शा.उमावि सितपुरा तथा विकासखंड उचेहरा के शा.उमावि क0उचेहरा, शा.उमावि बा.उचेहरा एवं शा.उमावि इचैल शामिल है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संबंधी बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *