Friday , May 3 2024
Breaking News

Gujarat: राज्‍यपाल से मिले भूपेंद्र पटेल, सोमवार दोपहर लेंगे CM पद की शपथ

Gujarat new cm bhupendra patel: digi desk/BHN/ गांधीनगर में पार्टी के मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल का नाम सामने आया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम का एलान किया है। इसके पहले विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था। समाचार एजेंसी के अनुसार भूपेंद्र पटेल सोमवार को दोपहर दो बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा था। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

झारखंड के रांची में बाइक-कार की टक्कर, दंपति व दो बच्चों की मौत और एक अस्पताल में भर्ती

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में खलारी थानान्तर्गत भेलवाटांड़ में एक चार पहिया वाहन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *