Saturday , November 7 2026
Breaking News

Punjab Congress Crisis: नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने इस्तीफा दिया, बयानों से मचा था बवाल

Punjab Congress Crisis: digi desk/BHN/ पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू ने मलविंदर सिंह माली को अपनी सलाहकार टीम में शामिल किया था, लेकिन माली ने एक के बाद एक विवादित बयान दिए, जिससे सियासी भूचाल आ गया। मलविंदर सिंह माली ने कश्मीर को भारत से अलग बताया था और उनके इस बयान की कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की थी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सिद्धू के सलाहकारों को उन विषयों नहीं बोलना चाहिए, जिनको लेकर वे अधिकृत नहीं हैं। हालांकि इस बवाल के बाद भी माली ने अपने बयान वापस लेने से इन्कार कर दिया था। पूरा विवाद दिल्ली पहुंचा तो पार्टी आलाकमान ने पूरे मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ दिया। तभी तय हो गया था कि सिद्धू की सलाहकार टीम में विवादित बयानबाजी करने वालों की छुट्टी हो सकती है।

सिद्धू और कैप्टन के बीच तल्खी कायम

वहीं पंजाब कांग्रेस में सिद्धू और कैप्टन का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी आलाकमान के दबाव में कैप्टन, सिद्धू की ताजपोशी में तो आ गए, लेकिन दोनों की खटास खत्म नहीं हुई है। सिद्धू का ताजा बयान भी तल्खी बढ़ाने वाला है। सिद्धू ने अमृतसर में व्यापारियों के साथ बैठक की और कहा कि सरकार को अधूरे वादे तो हर हाल में पूरे करने होंगे। बकौल सिद्धू, हमें दर्शनी घोड़ा बनकर नहीं रहना है। यदि हमारी बात नहीं सुनी गई तो ईंट से ईंट बजा देंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

शोभायात्रा, संत दीर्घा और सांस्कृतिक मंच के लिए अलग-अलग अधिकारी तैनात दीपोत्सव में भीड़ प्रबंधन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *