Wednesday , November 4 2026
Breaking News

पंजाब में आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़, गोला-बारूद हथियार बरामद, ISYF के दो सदस्‍य गिरफ्तार

Punjab terror: digi desk/BHN/पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को बेनकाब किया है। पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) के माड्यूल का भंडाफोड़ करके उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें जरनैल सिंह भिंडरांवाला के भतीजे श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे का बेटा गुरमुख सिंह भी शामिल है। इसके अलावा गगनदीप सिंह गुरुनानकपुरा (फगवाड़ा) को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली है।

पुलिस ने उनके पास से एक टिफिन बम, 5 हथगोले, 1-1 बॉक्स डेटोनेटर, 2 ट्यूब में आरडीएक्स, एक .30 बोर पिस्तौल, 2 मैगजीन, 4 ग्लॉक पिस्टल मैगजीन, 1 उच्च विस्फोटक पीले तार, 3.75 लाख भारतीय मुद्रा, 14 पासपोर्ट, दो एसयूवी- फोर्ड एंडेवर और मोहिंद्रा एक्सयूवी बरामद किए हैं। गुरमुख सिंह हरदयाल नगर, गढ़ा, जालंधर में रहता था। पूछताछ के दौरान, सुखविंदर ने खुलासा किया कि उसके पास से बरामद पिस्तौल हथियारों की एक बड़ी खेप का हिस्सा थी जिसे पिछले कुछ महीनों में ड्रोन द्वारा सीमा पार भेजा गया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि खेप का एक बड़ा हिस्सा गुरमुख सिंह ने छिपाया था।

 

About rishi pandit

Check Also

दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *