Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Maharashtra: ट्रैफिक पुलिस का ‘कमाल’, बाइक के साथ युवक को क्रेन से उठा लिया.!

Maharashtra police a motercycle was towed in pune day: digi desk/BHN/ महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिस गाड़ी सहित उठा ले गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना की फोटोज खींच ली और वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक डिपार्टमेंट हरकत में आया। वह मामले की जांच के आदेश दिए। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि बाइक नो-पॉर्किंग जोन में खड़ी थी।

जब वाहन को उठाया जा रहा था, तब युवक जबरदस्ती उस पर बैठ गया। वहीं बाइक सवार युवक का कहना है मेरी गाड़ी नो-पार्किंग में नहीं थी। मैं दो मिनट के लिए सड़क किनारे खड़ा हुआ था। वहां से जाने ही वाला था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस वाले नहीं माने। डीसीपी राहुल श्रीराम ने कहा कि बाइक सवार पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं ट्रैफिक कांस्टेबल राजेंद्र चलवादी पर कार्रवाई करते हुए उनका कंट्रोल रूम में ट्रांसफर कर दिया गया है। डीसीपी ने कहा, बाइक सावर को पहले नीचे उतारना चाहिए था।

 

About rishi pandit

Check Also

शिवा शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, मॉडल श्रद्धा पर प्रताड़ना के आरोप

  लखनऊ लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *