Friday , May 3 2024
Breaking News

Amazing: 14 साल की बेटी दीक्षा ने ब्लैक होल और भगवान पर लिखा सिद्धांत, नासा ने फैलोशिप के लिए चुना

Diksha Shinde NASA: digi desk/BHN/औरंगाबाद/महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रहने वाली 14 साल की बेटी दीक्षा शिंदे ने अपनी प्रतिभा से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को भी प्रभावित कर दिया है। दीक्षा शिंदे को नासा ने अपने यहां फैलोशिप के लिए चुना है। मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षा को नासा के एमएसआई फैलोशिप वर्चुअल पैनल पर पैनलिस्ट के रूप में चुना गया था।

ब्लैक होल व भगवान पर लिखा था सिद्धांत

नासा की फैलोशिप के लिए चुने जाने पर दीक्षा शिंदे और उसका परिवार काफी खुश है। दीक्षा ने बताया कि उसने ब्लैक होल व भगवान पर एक सिद्धांत लिखा था और करीब तीन प्रयासों के बाद नासा ने इसे स्वीकार किया था। गौरतलब है दीक्षा शिंदे के पहले भी महाराष्ट्र के कई छात्रों को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा फैलोशिप के लिए चुना जा चुका है।

खूब हो रही दीक्षा की तारीफ

सिर्फ 14 साल की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद दीक्षा की खूब तारीफ हो रही है। कई लोगों ने दीक्षा को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि वह भारत का उज्जवल भविष्य हैं। गौरतलब है कि दीक्षा के पिता कृष्णा शिंदे स्कूल प्रिंसिपल हैं, जबकि मां रंजना शिंदे ट्यूशन क्लास लेती है। अब अक्टूबर 2021 में होने वाले एक सम्मेलन दीक्षा हिस्सा लेने वाली है, जिसका सारा खर्च नासा वहन करेगा।

About rishi pandit

Check Also

देश की SMART मिसाइल का दम… आसमान-पानी से कहीं से भी हमला संभव… कन्फ्यूज हो जाएगा दुश्मन

नईदिल्ली भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 1 मई 2024 को कलाम आईलैंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *