Wednesday , May 1 2024
Breaking News

Rewa: स्वतंत्रता दिवस पर पूरे रीवा जिले में शान से लहराया तिरंगा

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ मैदान में आयोगित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने जिला पुलिस बल, एसएएफ तथा अन्य बलों की संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने इसके बाद मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इसके बाद परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान के नेतृत्व में विभिन्न दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने शांति एवं देश प्रेम का संदेश देने के लिए रंगीन गुब्बारों को मुक्त गगन में छोड़ा। जिला मुख्यालय के साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में भी पूरी आन-बान-शान के साथ तिरंगा लहराया। जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वज वंदन उत्साह से किया गया।समारोह में मार्चपास्ट के बाद मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।

प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने ग्राम बहेरा में हुई दुर्घटना में पीड़ितों को बचाने में अदम्य साहस का परिचय देने वाले रामनरेश साकेत को सम्मानित किया। समारोह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये तहसीलदार हुजूर आरपी त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र तथा एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया गया। समारोह में सुकन्या समृद्धि योजना में केवल 22 दिनों की अवधि में बेटियों के 90 हजार 324 खाते खोलकर प्रदेश ही नही देश में रीवा को प्रथम स्थान दिलाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रतिभा पांडेय तथा सहायक संचालक आशीष द्विवेदी को सम्मानित किया गया। समारोह में कोरोना संकटकाल में उत्कृष्ट सेवायें देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित आकर्षक परेड का नेतृत्व करने के लिये रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान तथा अंजलि गुप्ता को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड में प्रथम स्थान महिला प्लाटून ने प्राप्त किया। दल का नेतृत्व करने वाली अंकिता मिश्रा को सम्मानित किया गया। परेड में दूसरा स्थान नवी वाहिनी एसएएफ तथा तीसरा स्थान जिला पुलिस बल को प्राप्त हुआ। इनके नेतृत्व करने वाले क्रमशः संतोष अवस्थी तथा सौरभ सोनी को सम्मानित किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर ने स्ट्रांग रुम का किया निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मंगलवार को स्ट्रांग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *