रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शादी का झांसा देकर एक युवक लगातार युवती से दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती ने शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। शादी से इंकार के बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत सगरा थाना में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सगरा पुलिस ने बताया कि एक 20 वर्षीय युवती को झांसा देकर एक युवक लगातार तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शादी करने का समय आने पर उसने शादी से इंकार किया है। जिसके बाद युवती की शिकायत पर सूरज कोल उम्र 26 वर्ष के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।