Tuesday , May 28 2024
Breaking News

Satna: वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों एकलव्य, विक्रम, विश्वमित्र पुरस्कार, लाइफ टाइम अचिवमेंट तथा स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किए गए है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नवीन पुरस्कार नियम 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी गई है, इसका मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है। इस वर्ष नवीन पुरस्कार नियम अनुसार विगत 5 वर्षो में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर खेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

खेल पुरस्कार वर्ष 2021 संबंधी पात्रता एवं आवश्यक जानकारी खेल विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदक को अपनी प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छायाप्रति के साथ संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में 31 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

जैव विविधता पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2021 हेतु 31 अप्रैल 2021 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। कोविड महामारी के कारण कोरोना कर्फ्यू की स्थिति में राज्य जैव विविधता बोर्ड को प्रविष्टियों प्राप्त नहीं हो पाई हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुये राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2021 हेतु प्रविष्टियों आमंत्रित करने की अवधि में वृद्धि करते हुए 31 जुलाई  तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाईट www.mpsbb.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है।

संस्कृत साहित्य पर केन्द्रित पुस्तक प्रेषित करने की अंतिम तिथि आज

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा श्रेष्ठ कृति पुरस्कार योजना हेतु संस्कृत में रचित मौलिक ग्रंथ एवं संस्कृत साहित्य पर अनुवाद, समीक्षा, सम्पादन ग्रंथ आमंत्रित हैं। कालिदास संस्कृत अकादमी म.प्र. संस्कृति परिषद्, उज्जैन द्वारा एक जनवरी 2019 से 31 दिसम्बर 2020 तक पहली बार प्रकाशित ग्रंथों में चयनित ग्रंथ को पुरस्कृत किया जाता है। इस योजना में अ.भा. कालिदास पुरस्कार की राशिएक लाख रुपये तथा प्रादेशिक राजशेखर, भोज एवं व्यास पुरस्कार प्रत्येक 51 हजार रूपये है। प्रादेशिक पुरस्कार मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए हैं। पुरस्कार हेतु विषयान्तर्गत ग्रन्थ प्रकाशक भी भेज सकते हैं, लेकिन ग्रन्थ-लेखक से अपेक्षित घोषणाएँ भी लेखक से भिजवाने का दायित्व उनका ही होगा अन्यथा ग्रन्थ पुरस्कार-योजना में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। इन पुरस्कारों के लिए आवेदक द्वारा आवेदन पत्र के साथ पुस्तकों की तीन प्रतियाँ प्रेषित की जाना होगी। लेखक, प्रकाशक अपना आवेदन एवं पुस्तकें 31 जुलाई 2021 तक अकादमी को प्रेषित कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट www.kalidasacademy.com पर देखें। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: सायबर क्राइम की घटनाओं को लेकर राज्य सायबर पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सायबर क्राइम से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *