Monday , July 8 2024
Breaking News

Kanwar Yatra : यूपी में भी कांवड़ यात्रा रद्द, जानिए कितने राज्यों में लग चुकी पाबंदी

Kanwar Yatra:digi desk/BHN/ कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका में उत्तर प्रदेश में भी कांवड़ा यात्रा रद्द कर दी गई है। इससे पहले मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी और सर्वोच्च अदालत ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार से अपील की थी कि वह Kanwar Yatra को अनुमति देने के अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करे और सोमवार तक हलफनामा दायर करे। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि मौजूदा हालात में वह Kanwar Yatra के पक्ष में नहीं है। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और कांवड़ यात्रा संघों के साथ विचार-विमर्श कर तय किया कि उत्तर प्रदेश में भी इस साल Kanwar Yatra नहीं होगी। इस तरह इस साल Kanwar Yatra रद्द करने वाला उत्तर प्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले उत्तराखंड और झारखंड अपने यहां Kanwar Yatra रद्द कर चुके हैं।

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर और इस तरह के आयोजन से उत्पन्न जोखिम के बीच विशेषज्ञों द्वारा व्यक्त की गई आशंकाओं का हवाला देते हुए पहले ही कांवड़ यात्रा 2021 को रद्द कर दिया है। कांवड़ियों को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए उत्तराखंड भी अपनी सीमाओं को सील करने की तैयारी कर रहा है। इसके स्थान पर लोगों के घर तक गंगाजल पहुंचाने की योजना भी बनाई जा रही है।

झारखंड: इससे पहले झारखंड ने भी कांवड़ यात्रा समेत बड़ी धार्मिक सभाओं को रद्द कर दिया गया है। COVID-19 महामारी के बीच देवघर में महीने भर चलने वाला श्रावणी मेला और इसी समय होने वाली कांवड़ यात्रा पर झारखंड सरकार पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। झारखंड सरकार ने 30 जून को कोरोना वायरस लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को आठवीं बार अगले आदेश तक बढ़ा दिया था।

 

About rishi pandit

Check Also

सपने में सांप के रंग का मतलब

स्वप्न शास्त्र में स्वप्न के अर्थ वर्णित किए गए हैं। ये बताता है कि सपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *