Sunday , May 26 2024
Breaking News
मंगलवार की देर शाम संघ प्रमुख चित्रकूट से सतना पहुंचे इसके बाद वे आगे के लिए रवाना हो गए

Satna: चित्रकूट में संघ का चिंतन खत्म, परिसर के बाहर नहीं आ पाईं चिन्तायें..! सब अपने-अपने रास्ते

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ 11 जुलाई से चित्रकूट में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतन शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन होने के साथ ही कई क्षेत्रों से शिविर में भाग लेने पहुंचे संघ के पदाधिकारियों की वापसी भी शुरू हो गयी। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी चित्रकूट से देर शाम सतना पहुंचे और फिर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संघ के तीन दिनों तक चले चिंतन शिविर में चले मंथन का निष्कर्ष तो आरोग्यधाम के परिसर से खुल कर बाहर नहीं आ पाया, परन्तु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंथन शिविर में देश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के कार्यों की राज्यवार समीक्षा की गयी तथा अगले साल उत्तरप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव की रणनीति के साथ-साथ वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए व्यापक रणनीति बनाने पर गंभीर चर्चा हुई।

कई मुद्दों पर हुआ मंथन, निगाहें यूपी के विधान सभा तथा 2024 के लोकसभा चुनावों पर

इसके साथ ही अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए ट्रस्ट द्वारा महंगे दामों में खरीदी गयी जमीन का मुद्दा गर्म रहा। संघ ने जमीन खरीदी विवाद में मचे बवाल पर डैमेज कंट्रोल करने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष चम्पत राय को भी तलब किया और उन्हें मामले को संभालने की शर्त पर अभयदान फिलहाल दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना से निपटने के लिए संघ के स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिए जाने की रणनीति बनाई गयी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रख्यात संत स्वामी रामभद्राचार्य से भेंट कर चित्रकूट के सर्वांगीण विकास के लिए फीड बैक भी लिया।

मंगलवार की देर शाम संघ प्रमुख चित्रकूट से सतना पहुंचे इसके बाद वे आगे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी नज़र आये। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए थे। कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने सदल बल सुरक्षा प्रबंधो पर कड़ी नज़र रखी। दोनों अधिकारियोँ ने चित्रकूट में कैम्प भी किया।

 

हमारे पूर्व जन्मों का पुण्य है जिसकी वजह से हमे गुप्त गोदावरी का दर्शन लाभ मिला- भैयाजी जोशी
संघ के सरकार्यवाह (पूर्व) भैयाजी जोशी ने गुप्त गोदावरी के किए दर्शन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भैयाजी जोशी ने मंगलवार की सुबह गुप्त गोदावरी पहुंच कर गुफाओं के अंदर से उद्गम होती गुप्त गोदावरी, भगवान श्रीराम और माता सीता के दर्शन किए। गुफाओं को देख उन्होंने कहा कि हमारा पूर्व जन्म का पुण्य है की आज इस पावन स्थल पर आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि र्त्यंबकेश्वर से निकलकर मां गोदावरी भगवान राम के दर्शन करने इस पवित्र स्थान पर आती है। चित्रकूट पहुंच कर आज यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

यहां पहुंचने पर मां गोदावरी के साथ भगवान राम और सीता जी की सानिध्य की अनुभूति होती है। उन्होंने गुप्त गोदावरी की व्यवस्था की तारीफ करते हुए प्रभारी और कर्मचारियों की सराहना की। भैयाजी जोशी ने कहा कि यहां की व्यवस्था मंगल और अच्छी बनी रहे। यहां कार्य में लगे बंधु भाग्यवान और सम्मान के धनी है। ज्ञात हो कि चित्रकूट में संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की पांच दिवसीय बैठक का चित्रकूट में समापन हो चुका है। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने चित्रकूट के विभिन्ना्‌ धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत भी बैठक के पश्चात मंगलवार शाम चित्रकूट से रवाना हो गए।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ मतगणना का कार्य संपन्न करें

कलेक्टर ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *