वित्त मंत्री ने कहा, कर्मचारी इस राशि से उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं जिन पर 12 प्रतिशत या इससे अधिक माल और सेवा कर (जीएसटी) लगाया गया है। यह शॉपिंग जीएसटी-पंजीकृत आउटलेट्स से डिजिटल मोड में करना होगी।

LTC कैश वाउचर स्कीम (LTC Cash Voucher Scheme) के तहत सरकारी कर्मचारी 12% या अधिक के GST वाली वस्तुओं को खरीदने के लिए नकदी राशि प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। केवल डिजिटल लेनदेन की अनुमति है। जीएसटी बिल प्रस्तुत करना होगा।

लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) सरकारी कर्मचारियों और संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। बता दें, हर चार साल में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अपनी पसंद की जगह या अपने गृहनगर की यात्रा करने के लिए LTC मिलता है। चूंकि कोरोना महामारी के दौरान यात्रा करना संभव नहीं है इसलिए सरकार 31 मार्च, 2021 तक नकद वाउचर का भुगतान करेगी।