Friday , July 5 2024
Breaking News

लव जिहाद: लड़की को बेचा, खरीदने वाले ने 3 दोस्‍तों के साथ मिल कर किया दुष्‍कर्म

बुलंदशहर। बुलंदशहर से लापता हुई किशोरी को संप्रदाय विशेष के युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर अलीगढ़ के एक युवक को बेच दिया। जिस युवक ने खरीदा, उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने रविवार को पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। दो सितंबर को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बात में स्वजन को पता चला कि अबुल ने लड़की का अपहरण किया है। पुलिस ने अबुल को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर लड़की को दो दिन पहले अलीगढ़ से बरामद कर लिया। लड़की के साथ मिले चार युवकों को भी हिरासत में लिया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि अबुल ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। बाद में खुर्रम नाम के युवक को बेच दिया। खुर्रम ने जहानाबाद के एक स्थान पर उसे रखा। यहां पर खुर्रम और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। अखिलेश त्रिपाठी, शहर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि लड़की के धारा 161 के तहत बयान हो गए हैं। सोमवार को धारा 164 के तहत अदालत में बयान होंगे। इसके बाद मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी।

मामला लव जिहाद का है। मैंने खुद लड़की से थाने में बात की है। यदि पुलिस ने लापरवाही बरती तो आंदोलन किया जाएगा।                                                                          रविद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष, हिदू जागरण मंच

                                                                       

About rishi pandit

Check Also

शोध से चला पता, कोलकाता में कुल मौतों में से 7.3 प्रतिशत शॉर्ट-टर्म एयर पॉल्यूशन की वजह से होती है

कोलकाता एक शोध से यह बात सामने आई है कि कोलकाता में कुल मौतों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *