Wednesday , May 15 2024
Breaking News

सभी नामांतरण के प्रकरण एक माह में निराकृत करें- कलेक्टर

राजस्व अधिकारियों की बैठक

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल राजस्व प्रकरणों का निराकरण तय समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फौती और विक्रय पत्र के आधार पर पोर्टल में दर्ज सभी नामांतरण के प्रकरण से एक माह के भीतर निराकृत करें। राजस्व अधिकारियों की बैठक में संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, एसडीएम दिव्यांक सिंह, सुरेश अग्रवाल, पीएस त्रिपाठी, केके पांडये, धीरेंद्र सिंह, एचके धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने आरसीएमएस पोर्टल दर्ज प्रकरणों के निराकरण की राजस्व अधिकारी के कोर्टवार समीक्षा की। आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में कुल 3814 राजस्व प्रकरण लंबित पाए गए। इनमें सीमांकन के 2410 और बटवारा के 338 प्रकरण शामिल हैं। अमरपाटन तहसील में सर्वाधिक 555 लंबित राजस्व प्रकरणों में सीमांकन के 370 प्रकरण लंबित हैं। कलेक्टर ने अमरपाटन तहसील में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के पूर्व मार्च माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण का जिले में बहुत अच्छा काम हुआ था। अब पुन: उसी गति को बढ़ाएं।

5 वर्ष से अधिक समय के लंबित प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि अब जिले में ऐसे प्रकरण बहुत कम बचे हैं। राजस्व अधिकारी अब 2 से 5 वर्ष के लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें। आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज 1580 प्रकरण अत्यंत साधारण निराकरण योग्य पाए गए। जिनका निराकरण शीघ्र करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

सीएम हेल्पलाइन के राजस्व के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कहा कि एसडीएम प्रतिमाह अपने अधीनस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदार के यहां आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *