Thursday , May 2 2024
Breaking News

Monsoon IMD Forecast: मौसम विभाग ने बताया, यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में कब से शुरू होगी मानसून की बारिश

Monsoon Weather IMD Forecast:digi desk/BHN/ भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के जेनामणि के मुताबिक, पंजाब, हरियाण और दिल्ली में 14-15 जून से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 13 जून, रविवार से झमाझम का दौर शुरू हो जाएगी। बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में शनिवार से मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इस बीच, समय से पहले दस्तक देने के बाद विभिन्न राज्यों में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। मायानगरी मुंबई में शनिवार को भी भारी बारिश हो रही है। IMD यानी भारतीय मौसम विभाग ने यहां रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने महाराष्ट्र के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में रविवार को दूरदराज इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। बिहार में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के बड़े हिस्से में 30 से 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं चलेंगी और अगले तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकते है।

मध्य प्रदेश: जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

दिल्ली: दिल्ली में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। वहीं मानसून के 15 जून तक यहां पहुंचने की संभावना है। शनिवार और रविवार को भी दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

बिहार: शनिवार शाम तक मानसून बिहार पहुंच जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को बिहार में कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। 13 जून को मानसून राज्य के बड़े हिस्से तक फैल जाएगा और बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। 15 जून तक सूबे में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

National: नहर में नहाते समय 4 बच्चे डूबे, चारों के शव बरामद, पहुंचा प्रशासन, इलाके में हड़कंप

Lucknow bahraich four children drowned while bathing in the canal bodies of three recovered administration …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *