Monday , July 8 2024
Breaking News

IPL 2020: इस पुछल्ले बल्लेबाज के सामने Jasprit Bumrah ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, ओवर में लगे 4 छक्के

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की गिनती दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती हैं। Jasprit Bumrah बुधवार को अबू धाबी में आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भी खतरनाक गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपने अंतिम ओवर में पुछल्ले बल्लेबाज Pat Cummins ने करियर का सबसे बड़ा सबक दिया। Jasprit Bumrah के अंतिम ओवर में Pat Cummins ने चार छक्के जड़े और इस ओवर में कुल 27 रन बने, यह जसप्रीत बुमराह के टी20 करियर का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Pat Cummins को KKR ने नीलामी में 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। KKR के इस पहले मैच में पैट कमिंस गेंदबाजी में तो कमाल नहीं दिखा पाए थे और उन्होंने 3 ओवरों में 49 रन लुटाए थे। पैट कमिंस ने अपनी इस कमी को कुछ हद तक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दूर किया। जसप्रीत बुमराह खतरनाक गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में आंद्रे रसेल और इयोन मॉर्गन के कीमती विकेट हासिल किए थे।

पैट कमिंस की चमत्कारिक बल्लेबाजी :

जसप्रीत बुमराह ने अपने तीन ओवरों में मात्र 5 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वे जब अपना अंतिम ओवर डालने आए तो उनके सासने पैट कमिंस थे, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वे बुमराह की गेंदों पर इस तरह टूट पड़ेंगे। पारी का यह 18वां ओवर जसप्रीत बुमराह कभी भूल नहीं पाएंगे। कमिंस ने उनके इस ओवर में 4 छक्के जड़े। इस ओवर में बुमराह ने 27 रन दिए, जो उनके टी20 करियर का सबसे महंगा ओवर बन गया।

ऐसा रहा बुमराह का ओवर 

  • पहली गेंद : पैट कमिंस ने लांग लेग पर छक्का जड़ा।
  • दूसरी गेंद : इस गेंद पर कोई रन नहीं बना।
  • तीसरी गेंद : कमिंस ने लांग लेग पर छक्का लगाया।
  • चौथी गेंद : बुमराह की यॉर्कर पर कमिंस ने 2 रन बनाए।
  • पांचवीं गेंद : कमिंस ने लांग ऑन पर धमाकेदार छक्का जड़ा।
  • छठी गेंद : वाइड गेंद।
  • छठी गेंद : कमिंस ने गेंदबाज के सिर के उपर से छक्का लगाया

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *