Friday , October 30 2026
Breaking News

Shahdol: एसपी की कार व बाइक में टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पुलिस जोन शहडोल क्षेत्र अंतर्गत अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार बाइक और पुलिस अधीक्षक की गाड़ी दोनों ही काफी तेज रफ्तार में थे। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस अधीक्षक के वाहन का सामने का हिस्सा टूट गया है, जबकि बाइक भी काफी दूर जाकर गिरी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही शहडोल जोन के एडीजीपी भी अनूपपुर जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पवार अपने शासकीय वाहन एमपी-65-जेडए-5346 से बैठक में शामिल होने अनूपपुर से अमरकंटक के लिए रवाना हुए थे।

ग्राम बैरीबांध के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को पुलिस अधीक्षक के वाहन ने ठोकर मार दी। इससे वाहन पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में दाखिल कराया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। इस घटना में पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक को भी मामूली चोट आई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार बैठक में शामिल होने के लिए अमरकंटक जा रहे थे। सामने से आ रहे दो पहिया वाहन से उनका वाहन टकरा गया। इसके पश्चात 108 एंबुलेंस वाहन की मदद से घायल को चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल कराया गया।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *