Monday , October 14 2024
Breaking News

विजयादशमी पर धवारी मैदान में फूँका जायेगा रावण का पुतला, निकलेगा चल समारोह

कानून व्यवस्था कायम रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ हिंदू पंचाग के अनुसार विजयदशमी (दशहरा) का त्यौहार 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जायेगा। सतना शहर में रावण दहन का मुख्य आयोजन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के पीछे दक्षिणी मैदान धवारी में किया जायेगा। इसके साथ ही हवाई पटटी के समीप नारायण तालाब के सामने मेला ग्राउण्ड में भी रावण दहन का कार्यक्रम होगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन एवं चल समारोह कार्यक्रम में कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था कायम रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। इसके अनुसार अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर (शहरी) राहुल सिलाडिया की ड्यूटी कलेक्ट्रेट भवन के पीछे दक्षिणी मैदान धवारी में होने वाले रावण दहन के आयोजन तथा अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर (ग्रामीण) लक्ष्यराम जांगडे की डयूटी नारायण तालाब के सामने मेला ग्राउण्ड में होने वाले रावण दहन के आयोजन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रावण दहन कार्यक्रम के बाद चल समारोह एवं दुर्गा विसर्जन समाप्त होने तक उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना मो. 9999416199 होंगे।

विसर्जन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

सतना जिले में 12 अक्टूबर 2024 को विजयदशमी (दशहरा) त्यौहार मनाने के साथ-साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों पर कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी 4 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। जारी आदेशानुसार माधवगढ़ सतना नदी में तहसीलदार सौरभ मिश्रा, उंचवा टोला सतना नदी में नायब तहसीलदार राजेश सिंह, जिगनहट घाट सतना में नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी एवं देवरा घाट सतना नदी में सहायक अधीक्षक लालमणि पाण्डेय की ड्यूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप में लगाई गई है। नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से अपने ड्यूटी स्थल पर दुर्गा विसर्जन होने तक उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना मो. 9999416199 होंगे।

मैहर में विजयादशमी पर्व के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी

कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने शनिवार 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व एवं दुर्गा प्रतिमाओं के चल समारोह तथा विसर्जन के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी संबंधित अनुविभाग के लिये उस क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप में नियुक्त किया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार अनुविभाग मैहर के लिए विकास कुमार सिंह, अमरपाटन के लिए अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन आरती यादव, अनुविभाग रामनगर के लिए अनुविभागीय अधिकारी रामनगर डॉ. आरती सिंह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार थाना क्षेत्रों में क्षेत्र मैहर नादन के लिए तहसीलदार मैहर जितेन्द्र कुमार पटेल, थाना क्षेत्र अमदरा के लिए नायब तहसीलदार अमदरा सुनील कुमार द्विवेदी, थाना क्षेत्र बदेरा में नायब तहसीलदार बदेरा प्रेमलाल चौधरी, थाना क्षेत्र अमरपाटन में तहसीलदार अमरपाटन रामदेव साकेत, थाना क्षेत्र ताला में नायब तहसीलदार ताला उमाकांत शर्मा, थाना क्षेत्र रामनगर में तहसीलदार रामनगर अनुराग सिंह मरावी, थाना क्षेत्र चौकी मर्यादपुर में नायब तहसीलदार मर्यादपुर ललित कुमार धुर्वे को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सम्पूर्ण अनुविभाग और थाना के लिए दण्डाधिकारी/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से डयूटी लगाई गई है। साथ ही सभी उप खण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने अनुभाग अन्तर्गत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। जिले की सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिलादण्डाधिकारी शैलेन्द्र सिंह होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: सतना से बरेठिया तक रेल लाइन की टेस्टिंग आज, जबलपुर से स्पेशल ट्रेन से आएंगे अधिकारी-कर्मचारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ ललितपुर-सिंगरौली न्यू रेल प्रोजेक्ट के तहत सतना-पन्ना रेलखंड में सतना से बरेठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *