Monday , October 14 2024
Breaking News

Satna: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कार्यक्रम


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले की ग्राम पंचायतों में बालिका मंच का आयोजन कर दुर्गानवमी के अवसर पर कन्या पूजन के कार्यक्रम हुए। इस दौरान जिला मुख्यालय पर महिला बाल विकास के बाल संरक्षण कार्यालय में सशक्त वाहिनी अभियान की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इसी प्रकार दुर्गा पण्डालों में बालिका दिवस के अवसर पर कन्या पूजन और बालिका भोज के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

वृद्धजनों को कराये गये मां शारदा देवी के दर्शन

कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देश पर नवरात्रि की दुर्गा नवमी के अवसर पर वृद्धाश्रम मैहर के सभी बुजुर्ग जनों को मंदिर में ले जाकर मां शारदा देवी के दर्शन कराये हैं और उन्हें जलपान कराकर सकुशल वृद्धाश्रम पहुंचाया गया। इस मौके पर एसडीएम विकास सिंह, नायब तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी, संजय जाधवानी, एसपी सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सत्य, नैतिकता और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है विजयादशमी पर्वः उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह सभी को सत्य, नैतिकता और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का उत्सव हमें यह सिखाता है कि सत्य और सदाचार की शक्ति हमेशा विजयी होती है, चाहे कठिनाइयाँ कितनी भी बड़ी क्यों न हों।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह पर्व समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। केवल शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही हम एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने भीतर की नकारात्मकताओं को समाप्त कर, समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए सकारात्मक सोच और कर्म का संकल्प लें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: सतना से बरेठिया तक रेल लाइन की टेस्टिंग आज, जबलपुर से स्पेशल ट्रेन से आएंगे अधिकारी-कर्मचारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ ललितपुर-सिंगरौली न्यू रेल प्रोजेक्ट के तहत सतना-पन्ना रेलखंड में सतना से बरेठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *