Friday , October 4 2024
Breaking News

Satna: जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों का प्लास्टिक बेस कचरा नगर निगम को सौंपा


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से एकत्रित किया गया लगभग 1050 किलोग्राम प्लास्टिक बेस कचरा जिला पंचायत परिसर में सीईओ जिला पंचायत द्वारा सोमवार को नगर पालिका निगम सतना के एमआरएफ को सौपा गया। इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना सुश्री संजना जैन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत नगर निगम की सीमा से 15-20 किलोमीटर के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायतों मे विशेष अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के एकत्रिकरण कर नगर पालिका निगम (एमआरएफ) सतना को सौंपने के निर्देश दिये गये थे। जिसमें जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत रैगांव में सरपंच सोनम राहुल सिंह बघेल द्वारा 300 किलोग्राम, ब्लॉक समन्वयक आशुतोष पाण्डेय ने जनपद पंचायत अमरपाटन की ग्राम पंचायत ताला, मुकुन्दपुर, बेला, लालपुर, भीषमपुर, खरमसेडा एवं अन्य ग्राम पंचायतो से 250 किलोग्राम, ब्लॉक समन्वयक तरूणेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान की ग्राम पंचायत सज्जनपुर, गोरझ्या तथा बांधा से 300 किलोग्राम, ब्लॉक समन्वयक आगम दास पटेल ने जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत इचौल, श्यामनगर, लगरगवां, अटरा तथा पोडी से 200 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर कचरा गाडी द्वारा जिला पंचायत कार्यालय परिसर लाकर नगर निगम के एमआरएफ को सौपा गया।
सीईओ जिला पचांयत संजना जैन ने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाये। इससे ग्राम पंचायतें स्वच्छता की ओर सजग होगी। उन्होंने कहा कि गांवों में पॉलीथीन के खाने से गाय एवं अन्य मवेशियो को अत्याधिक नुकसान होता है। साथ ही खुल में कचरा पडा रहने से पर्यावरण को भी नुकसान होता है। इसलिए ग्रामो को पॉलीथीन मुक्त बनाये जाने के लिए अभियान चलाया जाना आवश्यक है।



मास्टर वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण संपन्न

संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। मद्य निषेध सप्ताह विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर मनाया जायेगा। इस संबंध में कार्यक्रम को सफल संचालन बनाने हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों, स्वयं सेवी संगठनों के मास्टर वालेन्टियर्स को सोमवार को ई-दक्ष केन्द्र में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक, सामाजिक न्याय सौरभ सिंह ने नशे की भयावहता एवं दुष्प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग नशीले पदार्थों के वितरण एवं उपलब्धता पर नियंत्रण लगाने का कार्य कर रहा है। किन्तु नशे से ग्रसित लोगों में इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देकर मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान कर इसके दुष्चक्र से बाहर निकालने का प्रयास करना सामाजिक न्याय विभाग का कार्य है। समग्र अधिकारी श्रीमती रूचि बागरी, शोभा तिवारी, श्वेता सक्सेना, सुश्री रचना वर्मा द्वारा पावर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर क्रांति मिश्रा, संजय सिंह, राम सिंह, डॉ अमर सिंह, निवेदिता सिंह, ख्याति पाण्डेय, कल्पना पाण्डेय एवं विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख कलाकार केके शुक्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर गणेश प्रसाद कुशवाहा, पुण्यवती गुप्ता, आरपी चौधरी, सत्यदेव नापित, प्रशांत प्रजापति, अंकुर श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र वर्मा, सुमित खरे एवं रामभवन शुक्ला उपस्थित थे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 50वां उस्‍ताद अलाउद्दीन खां समारोह 8 से 10 अक्‍टूबर को मैहर में, प्रदेश व देश के लब्‍धप्रतिष्ठित कलाकार अर्पित करेंगे स्‍वरांजलि

सतना/भोपाल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा उस्‍ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *