सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड के निर्देशानुसार मंगलवार को सिविल अस्पताल प्रांगण में दूसरे दिन भी सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। इस दौरान एसडीएम विकास सिंह ने आउटसोर्स सफाई कर्मी और सुपरवाइजर पर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ लालजी ताम्रकार, डॉ. वीके गौतम, सीडीपीओ विद्याचरण तिवारी, संजय जाधवानी, अरुण तनय मिश्रा, मनोज शुक्ला, रमेश पंसारी, छोटू मैनी, अजय मिश्रा सहित एनजीओ, सफाई मित्र, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आज रोजगार कार्यालय सतना में
जिला रोजगार कार्यालय सतना द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय राजेन्द्र नगर गली नम्बर 12-13 सतना में रोजगार प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में गुजरात कंपनी आटोमोबाइल सेक्टर अहमदाबाद में मशीन आपरेटर पद के लिए 10वीं, 12वीं आईटीआई, डिप्लोमा, महाराष्ट्र कंपनी डुरोसॉक्स में मशीन आपरेटर पद के लिए आईटीआई, डिप्लोमा मैकेनिकल, सतना कंपनी मेघना मोटर्स सतना में सेल्स आफीसर मैनेजर पद के लिए 10वीं, 12वीं आईटीआई डिप्लोमा तथा एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस सिंगरौली में सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर पद के लिए 10वीं पास/फेल, 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार आवेदक अपने मूल रिकार्ड के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आकाश श्रीवास्तव मो. 7879908555 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की 62वीं वार्षिक साधारण आमसभा 27 सितंबर को
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सतना की 62वीं वार्षिक साधारण आमसभा 27 सितंबर को दोपहर 12.30 बैंक प्रधान कार्यालय सहकार भवन सतना में आयोजित की गई है। जिले के बैंक के समस्त अंशधारी महानुभावों एवं संबद्ध सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।
बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों के हित में “संचार प्रतिनिधियों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा“ योजना में बीमा कंपनी द्वारा बढ़ायी गयी प्रीमियम राशि का भार राज्य सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया है। साथ ही बीमा के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर कर दी गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, पत्रकार साथी दिन-रात एक करके विषम परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा करते हैं। विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम में वृद्धि की गई है। अतः हमने निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। योजना में शामिल होने वाले पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों बंधुओं के साथ हर कदम पर खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही। बीमा योजना की पूरी जानकारी एवं संशोधित प्रीमियम चार्ट जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट https%@@www.mpinfo.org@ पर उपलब्ध है।
Bhaskar Hindi News