Thursday , June 13 2024
Breaking News

Accdient: छुई खदान धसकने से एक महिला की मौत, तीन घायल

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत बिछिया में छुई खदान धसकने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य महिलाएं इस घटना में घायल हो गई। यह हादसा गुरूवार की शाम लगभग छह बजे हुआ। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में गांव के लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार घटना में मरने वाली महिला का नाम मुन्नी बाई पति भोला यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम बंधवाटोला बताया गया है। जबकि घायलों में शकुन बाई पति भुवनेश्वर यादव उम्र 35 साल, ओमती बाई पति बृजभान यादव उम्र 30 साल और जयमति पति रामकुमार यादव उम्र 25 साल सभी निवासी ग्राम चंगेरा शामिल हैं। घायलों को गांव के लोग एक ट्रैक्टर में डालकर पाली अस्पताल लाए थे।

अचानक धसकी खदानः बताया गया है कि जिले के आखिरी छोर पर डिडौंरी जिले की सीमा पर ग्राम पंचायत बिछिया के कलोरी गांव में छुई की खदान थी जहां महिलाएं छुई लेने गईं थीं। तीन महिलाएं ऊपर से छुई खोद रहीं थी जबकि मृतक महिला खदान में नीचे की तरफ थी। इसी दौरान अचानक खदान धसक गई और हादसा हो गया।

नहीं मिली सहायताः गांव के लोगों ने बताया कि घटना के बाद किसी भी तरह की सहायता नहीं मिल पाई। गांव के लोगों ने डायल 100 को फोन लगाया था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची। परेशान लोगों ने खुद से एक ट्रैक्टर की व्यवस्था की और उसमें घायलों को लादकर पाली अस्पताल लेकर पहुंचे तब उन्हें उपचार की सहायता मिल सकी। हालांकि दूसरे दिन घटना की जानकारी लगने के बाद विधायक शिवनारायण सिंह घायलों से मिलने पहुंचे और मृतक महिला के घर भी गए।

About rishi pandit

Check Also

Satna: आईफोन लेकर भीख मांगने आया बच्चा…पूछने पर दिया गजब जवाब, सुनकर लोगों के उड़े होश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *