Thursday , September 19 2024
Breaking News

शाहजहांपुर में विधवा भाभी को झांसा देकर दुष्कर्म, देवर ने मैरिज सर्टिफिकेट की जगह प्रॉपर्टी पेपर पर साइन करा लिया

शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में विधवा भाभी ने देवर पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि देवर ने मैरिज सर्टिफिकेट की जगह प्रॉपर्टी पेपर पर साइन करा लिया। उसने मेरी पांच बीघा जमीन अपने नाम करा ली है। महिला ने पुलिस को बताया कि देवर ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर पांच बीघा भूमि का बैनामा पर साइन करवा लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई नहीं की, तो महिला ने शनिवार देर रात कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत कराई।

कांट क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल मौत हो गई थी। परिवार में एक देवर है, जिसकी शादी नहीं हुई है। उसका मेरे साथ व्यवहार अच्छा था। उसने मेरा इस दौरान बहुत ध्यान रखा। उसने कहा कि वह मुझसे शादी करेगा। उसने इस दौरान कई बार मेरा कई बार दुष्कर्म किया।

देवर ने जमीन करा ली अपने नाम
मैंने कई बार उससे शादी का बोला, तो वह टालने लगा। एक दिन मैंने दबाव बनाया। वह एक पेपर लेकर आया। उसने कहा कि यह कोर्ट मैरिज के पेपर हैं। मैंने उस पर साइन कर दिया, तो पता चला कि वह पांच बीघा भूमि के पेपर थे, जो उसने मुझसे साइन करवाकर अपने नाम करा लिये। यह पांच बीघा जमीन मेरे भरण-पोषण का इकलौता सहारा है, जो उसने मुझसे छीन लिया। मैंने विरोध किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

स्थानीय नेता के दबाव में थी पुलिस
महिला ने बताया कि स्थानीय नेता ने देवर का इस मामले में साथ दिया, जिससे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

About rishi pandit

Check Also

राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव की तैयारी बैठक आज, कांग्रेस के वॉर रूम में जुटी दावेदार

जयपुर. प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *