Saturday , June 29 2024
Breaking News

Satish Kaushik अस्पताल में भर्ती, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 2 दिन से घर में थे क्वारंटाइन

satish kaushik in hospital:digi desk/BHN/ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कोरोना हुआ है और दो दिन से घर में क्वारंटाइन थे, लेकिन अब बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने का फैसला हुआ है। बुधवार को उन्होंने कोरोना हुआ था और ट्वीट कर उन्होंने अपने फैन्स को जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था कि इस दौरान उनके सम्पर्क में आए लोग अपनी कोरोना जांच करवा लें। हालांकि इसके बाद से Satish Kaushik ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और अब डॉक्टरों की सलाह पर कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

Satish Kaushik के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, फिल्म निर्माता को बीती रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। Satish Kaushik कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले थे, तभी कमजोरी और सर्दी जुकाम के बाद कोरोना टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। Satish Kaushik उन सभी लोगों के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हैं, जो उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें, अब तक बॉलीवुड की कई हस्तियों को कोरोना महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है। इनमें बच्चन और कपूर परिवार भी शामिल है।

इस बीच, Satish Kaushi के जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। बोनी कपूर, हितेन तेजवानी, अनूप सोनी, मुकेश चब्बे, तुषार कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हितेन तेजवानी ने लिखा, “सतीशजी का ख्याल रखिए और जल्द ठीक हो जाइए।

बॉलीवुड की हस्तियां जो कोरोना को दे चुकीं मात

  • अमिताभ बच्चन
  • अभिषेक बच्चन
  • ऐश्वर्या राय बच्चन
  • मल्लिका आरोरा
  • अर्जुन कपूर
  • नीतू कपूर
  • वरुण धवन
  • डायरेक्टर राज मेहता
  • अनिल कपूर
  • कीर्ति सोनन
  • राजकुमार राव

मनोज बाजपेई, रणबीर कपूर, आशीष विद्यार्थी जैसे कुछ कलाकारों को बीते दिनों में कोरोना हुआ है और इनका इलाज चल रहा है।

About rishi pandit

Check Also

सुपरस्टार सिंगर 3 में, गीता कपूर ने खुशी नागर की तारीफ की

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो सुपरस्टार सिंगर 3 में, गीता कपूर ने खुशी नागर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *