Friday , May 2 2025
Breaking News

Satna: सतना जिले में अब तक 640.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 31 अगस्त 2024 तक 640.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1003.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 392.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 647.8 मि.मी, बिरसिंहपुर में 707 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 460 मि.मी., नागौद में 863.9 मि.मी., जसो (नागौद) में 306.5 मि.मी. एवं उचेहरा में 745 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 435.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

कोटर क्षेत्र अंतर्गत समस्त फीडरों की सप्लाई आज प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी

म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सतना के कार्यपालन अभियंता पंकज द्विवेदी ने बताया कि 220 केव्ही उपकेन्द्र कोटर अंतर्गत 33 केव्ही मेन बस मेंटीनेंस का कार्य किया जाना है। जिसमें 33 केव्ही डगडीहा नम्बर-1 एवं 2 तथा 33 केव्ही बाबूपुर व 33 केव्ही रामस्थान से ऊर्जित होने वाले 33/11 केव्ही उपकेन्द्र कोठरा मिक्स, डगडीहा, चूंद मिक्स एवं बाबूपुर, जेपी, नीमी, सरबहना, रामस्थान डीएल, रामस्थान एजी एवं घुंघचिहाई एजी, खम्हरिया डीएल से निकलने वाले समस्त 11 केव्ही फीडरों की सप्लाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

राष्ट्रीय पोषण माह आज से 30 सितंबर तक

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 से 30 सितंबर 2024 तक पूरे माह जिले के सभी 2054 आंगनवाडी केन्द्रों एवं परियोजना व जिला स्तर पर किया जायेगा। समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में पोषण माह का आयोजन सामुदायिक लोगों की भागीदारी एवं सहयोग से किया जायेगा। जिसमें गर्भवती महिला एवं धात्री माता, किशोरी बालिकायें और 6 माह से 6 वर्ष तक बच्चों के साथ-साथ अन्य स्थानीय आम जनमानस को भी शामिल किया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *