Friday , May 2 2025
Breaking News

Satna: 33 साल की सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए देवेन्द्र त्रिपाठी


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शासकीय सेवा में पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग में 33 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के पश्चात मुख्य कलाकार पद से देवेंद्र त्रिपाठी अगस्त 2024 में सेवा निवृत्त हुए। कार्यालयीन दिवस में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन के सामाजिक न्याय कार्यालय में सेवा निवृत होने पर देवेंद्र त्रिपाठी को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाव भीनी विदाई दी। इस मौके पर उप संचालक सामाजिक न्याय सौरभ सिंह ने कहा कि देवेंद्र त्रिपाठी ने अपनी सेवा काल के दौरान कर्मठता और कुशलता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। अपने कार्यकाल के अनुभव और कार्य कुशलता से सामाजिक न्याय विभाग के नए कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग में कार्यरत देवेंद्र त्रिपाठी और केके शुक्ला का जनसंपर्क कार्यालय से हमेशा जीवंत संपर्क रहा है। श्री त्रिपाठी ने सत्य-निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। सेवानिवृत हो रहे देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 1991 से प्रारंभ की गई शासकीय सेवा का 33 वर्ष का लम्बा समय अधिकारियों, सहयोगी कर्मचारियों के स्नेह और परस्पर सहयोग से 33 माह की तरह बीत गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे केके शुक्ला ने विभागीय कार्यों में देवेंद्र त्रिपाठी के सहयोगी कार्यकाल का स्मरण करते हुए उन्हें सुदीर्घ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महेंद्र सिंह तिवारी रीवा, नगर निगम के समग्र अधिकारी अनिल त्रिपाठी, जनसंपर्क विभाग से एलपी करोसिया, समयलाल पाण्डेय, राजबिहारी पटेल, संतलाल, शिवाजी चौधरी, रविराज सिंह सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *