Sunday , September 29 2024
Breaking News

मौसम के मिजाज ने बिगाड़ी फसलों की सेहत, हवा, पानी से गेहूं की चमक खोने का खतरा

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/  मौसम का मिजाज शुक्रवार को सुबह से बिगड़ गया। जिले में गत दिवस हुई बारिश से किसान सिहर गए है। मौसम के तेवर किसानों के लिए एक बड़ी आफत बन रहे है। विंध्य क्षेत्र और रीवा जिला का मौसम बिगड़ा हुआ है। सुबह लोगों की जब नींद खुली तो आकाश में घने काले बादलो से जिला ढ़का रहा और काले बादल होने के कारण दिन में भी मानो ढ़लती हुई शाम जैसा नजारा बना रहा। तापमान पर भी असर पड़ा है। बादल के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 . 03 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 24 घंटे तक जिले में बारिश के आसार हैं।

खेतों में गिरी फसल

मौसम के बिगड़े मिजाज और हवा चलने के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल सहित अन्य फसलें खेतों में गिर रही है। किसानों ने बताया कि फसलों के पौधे गिर जाने से उसमें लगे हुए फल खराब होने के साथ ही सड़ जाएंगे। तथा दाने छोटे और पतले होने से उत्पादन भी घटेगा।

फसल, सब्जी, आम और महुआ को नुकसान

जिस तरह से मौसम में बदलाव आया है, उसे लेकर किसान चितिंत है। बादल और बारिश होने से खेतों में तैयार फसलों को नुकसान होगा। दलहनी फसल मसूर, चना, सरसो आदि फसलों के लिए यह मौसम और बारिष ठीक नही, गेहू की फसल को बारिष से लाभ हुआ है। इसी तरह आम और महुआ को मौसम की मार पढ़ी है। तेज हवा के चलने के कारण आम और महुआ के पेड़ में लगे हुए फूल ज्यादा संख्या में गिर गये है। तो वही सरसो,अलसी और चना के पौधे पर लगे फूल गिर जाने से इसके उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। यही वजह है कि किसान अब मौसम के इस मिजाज से चितिंत है। हर तरह से किसान को मौसम की मार झेलनी पड रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *