Friday , June 28 2024
Breaking News

PM Kisan Scheme: किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर करने की तैयारी, आधार से लिंकिंग जरूरी, जानिए आखिरी तारीख

PM Kisan Scheme:digi desk/BHN/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त किसानों के खातों में जमा होना है। इसके लिए मोदी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं किसानों से अपील की जा रही है कि वे अपने खाते को आधार से लिंक जरूर करवा लें। यह काम इसी महीने यानी 31 मार्च तक होना है। जिन किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें राशि मिलने में परेशानी आ सकती है। PM Kisan Scheme के तहत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। PM Kisan Scheme के तहत तीन किस्त में राशि किसानों के खातों में जमा की जाती है। पहली किस्‍त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी किस्‍त 1 अगस्‍त से 30 नवंबर के बीच और आखिरी किस्‍त 1 द‍िसंबर से 31 दिसंबर के बीच सीधे खातों में ट्रांसफर होती है। इस तरह सरकार सालाना छह हजार रुपए किसानों के खातों में जमा करती है। अब तक देश में 1169 करोड़ किसान पीएम किसान सम्‍मान निधि पा रहे हैं।

 आधार से खाते की लिंकिंग इन राज्यों के लिए जरूरी

PM Kisan Scheme के तहत खाते की आधार से लिंकिंग इस बार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय और असम के किसानों के लिए जरूरी है। क्योंकि बाकी प्रदेशों के किसान पहले ही यह काम कर चुके हैं। इन किसानों को दिसंबर 2019 में आधार को खातों से लिंक करवा दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय और असम के किसानों के लिए 31 मार्च की तारीख रखी गई है। यदि ये किसान ऐसा नहीं करते हैं तो PM Kisan Scheme की राशि जमा नहीं होगी। जिन किसानों में अब तक PM Kisan Scheme के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उनके पास 31 मार्च तक का समय है। जो किसान अब रजिस्ट्रेशन करवाएंगे, उन्हें 1 अगस्‍त से 30 नवंबर के बीच दूसरी किस्त मिलेगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Registration 

योजना के शुरुआती दौर में केवल 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को शामिल किया जाता था, लेकिन अब सभी किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। आवेदन का तरीका नीचे बताया गया है। जमीन के कागजात जैसे खसर, खतौनी होने अनिवार्य हैं। आवेदन करने वाले किसान के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता पासबुक, और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहए।

  • सबसे पहले योजना से जुड़ी आधिकारिक साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं
  • यहां “New Farmer Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा जिसमें आधार नंबर मांगा जाएगा। आधार नंबर भरने के बाद इमेज कोड दर्ज करें ( जो फोटो में अक्षर दिखाई देंगे वो दिए गए स्थान में भर दें) और “Click Here to Continue” पर क्लिक करें।
  • एक बॉक्स खुलेगा जिसमें चुनने के लिए कहा जायेगा के आप रूरल या गांव के किसान हैं या फिर अर्बन यानी के शहरी किसान हैं।
  • सही चुनाव करके यस पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा जिसमें Kisan Samman Nidhi Registration Form दिखाई देगा। फॉर्म को पूरा भरें। जानकारी भरने के बाद सेव पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे जमीन से संबंधित दस्तावे की जानकारी दर्ज करना होगी। इसमें खसरा नंबर और खाता नंबर दर्ज करना होगा।
  • सेव पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, रिफरेन्स नंबर संभाल कर रखें।

About rishi pandit

Check Also

आसनसोल में संघ कार्यालय पहुंची पुलिस, जमीन के दस्तावेज के मांगे

कोलकाता  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद राज्य की पुलिस अवैध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *