Monday , July 1 2024
Breaking News

UN Survey: संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वे में शीर्ष तीन में चुनी गई इंदौर की मोनिका पुरोहित

UN Survey:digi desk/BHN/  इंदौर में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दुनियाभर में मानवीय कार्य करने वाली एक हजार महिलाओं में से शीर्ष महिलाओं में इंदौर आंनद मूक-बधिर संस्था की संचालक मोनिका पुरोहित को चुना गया है। अब वे संयुक्त राष्ट्र संघ के इनिशिएटिव रिपब्लिक ऑफ वुमन द्वारा गठित अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोर्ड में शामिल होंगी। सर्वे में शीर्ष तीन में चुनी गई महिलाओं में प्रथम नंबर पर राजस्थान की पार्वती जांगिड़ सुतार को चुना गया। दूसरे नंबर अमेरिका की गायक मेरी मिलीबन को चुना गया है। तीसरे नंबर पर इंदौर की मोनिका पुरोहित को चुना गया है।

गौरतलब है कि इस सर्वे भारत की करीब आठ महिलाएं शामिल हुई हैं। इन महिलाओं में किरण बेदी, सुधा मूर्ति जैसी शख्सियतों के साथ इंदौर की मोनिका पुरोहित को भी नामांकित किया गया था। आनंद सर्विस सोसायटी की संचालिका मोनिका पुरोहित पिछले 23 वर्षों से मूक-बधिर महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही हैं। मोनिका के मुताबिक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के कार्यक्रम में मैं चार माह पहले शामिल हुई थी। वहां पर हमने हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों की कहानी को बताया था। इसी के आधार पर कुछ दर्शकों व आम लोगों ने मेरा नाम नामांकित कराया था।

इनिशिएटिव रिपब्लिक ऑफ वुमन से 14 फरवरी को मुझे ई-मेल मिला था। इसमें उन्होंने नामांकित किए जाने की सूचना दी थी। शनिवार को मुझे शीर्ष तीन में चुने जाने की सूचना मिली। मोनिका इस सर्वे में शीर्ष एक हजार महिलाओं में चुनी गई है। मोनिका को इस सर्वे में लैंगिक समानता, मानवीय कार्य किए जाने और महिला सशक्तिकरण की तीन कैटेगरी में चुना गया है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *