Monday , May 20 2024
Breaking News

Crime:रेत काराेबारियाें का नाके पर हुआ विवाद, पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियाें ने की फायरिंग, एक की माैत

murder mining controversy:digi desk/BHN/ भिंड के मेहगांव के अमायन इलाके में बीती रात रेत काराेबारियाें एवं पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियाें के बीच विवाद हाे गया। इस दाैरान पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियाें ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की माैत हाे गई है। अमायन थाना पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल रॉकी गुर्जर पुत्र मजबूत सिंह गुर्जर उम्र 29 साल निवासी पुरानी बस्ती मेहगांव अपने साथी समरथ सिंह ताेमर पुत्र अर्जुन सिंह ताेमर निवासी गाेरमी राेड मेहगांव के साथ गुरूवार-शुक्रवार की रात करीब एक बजे रेता से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहा था। अमायन थानाक्षेत्र में गहेली मढेपुरा राेड पर पॉवर मेक कंपनी ने चेक पाेस्ट बनाया हुआ है। जब रेत काराेबारी यहां से ट्रैक्टर ट्राली लेकर गुजरे ताे कंपनी के कर्मचारी बलदेव सिंह राजपूत ग्राम मेहरा आैर प्रदीप गुर्जर निवासी ग्राम छेकरी ने उन्हें राेक लिया।

यहां रॉयल्टी रसीद काे लेकर रेत काराेबारियाें एवं पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियाें के बीच विवाद हाे गया। जब रेत काराेबारियाें ने जबरिया ट्रैक्टर ट्राली निकालने का प्रयास किया ताे पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारी बलदेव सिंह आैर प्रदीप गुर्जर ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रॉकी गुर्जर की गाेली लगने से माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही अमायन थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में भरी रेत कहां से लगाई जा रही थी।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: कमलनाथ बोले- कांग्रेस का न्याय पत्र जनता का फिक्स डिपॉजिट, कई सालों तक मिलेगा रिटर्न

Madhya pradesh bhopal mp news kamal nath said congress s nyay patra is the fixed …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *