Wednesday , June 11 2025
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि आज गंभीर साजिश हो रही

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि आज गंभीर साजिश हो रही है। यह कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। यह आपका चरित्र है और आपकी सोच है। इस देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं। यह देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं। कुछ दिन पहले हिंदुओं में जो शक्ति की कल्पना है, उसके विनाश की घोषणा की गई थी। पूरा बंगाल शक्ति की उपासना करता है। पूरा देश आस्था रखता है और आप उस शक्ति के विनाश की बात करते हो। इन लोगों ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसे शब्दों से कर चुके हैं। ये लोग गालियां दे रहे हैं। यह देश कभी माफ नहीं करेगा।

हम बचपन से सीखते हैं और देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिए होता है। उसका स्वरूप निजी स्वार्थ साधने के लिए प्रदर्शन करने को नहीं होता। निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए ईश्वर के रूपों का इस तरह से प्रदर्शन हो रहा है। इसे देश कैसे माफ कर सकता है।

 

About rishi pandit

Check Also

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार- भारत बना दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश

संयुक्त राष्ट्र  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत 2025 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *