Tuesday , September 17 2024
Breaking News

सेवानिवृत्ति पर राजकुमार सिंह को जनसंपर्क परिवार ने दी भावभीनी विदाई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ जिला जनसंपर्क कार्यालय में सिनेमा आपरेटर के पद पर पदस्थ राजकुमार सिंह की अधिवार्षिकी आयु 28 फरवरी 2021 को पूर्ण होने पर सोमवार को जनसंपर्क कार्यालयीन परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीघार्यु होने की कामना की गई।

विदाई अवसर पर आयोजित संक्षिप्त एवं सारगर्भित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजकुमार सिंह ने भाव-विभोर होकर कहा कि सेवा अवधि के दौरान कार्यालयीन परिवार ने हर समय सहयोग किया है। सभी के सहयोग से ही मेरे द्वारा शासन की सेवा कर्मठता के साथ पूर्ण की जा सकी है। मै इस कार्यालय परिवार का हमेशा आभारी रहूंगा। इस मौके पर राजेश सिंह जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि श्री सिंह द्वारा 39 वर्ष 2 माह 17 दिन शासन की निष्छल, निष्ठा, ईमानदारी, निर्विवादित रूप से सेवा पूर्ण की गई। राजकुमार सिंह शासकीय सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहते थे। श्री सिंह की प्रथम नियुक्ति सीधी जिले में हुई थी। इसके बाद वर्ष 1986 में सतना स्थानांतरण पर आये एवं आज अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर ही सेवानिवृत्त हुये हैं।

इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद करोसिया ने कहा कि राजकुमार सिंह मिलनसार और अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा जागरूक रहते थे। किसी भी समय सूचना देने पर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होते थे। इनकी कार्यशैली सराहनीय रही है। श्री सिंह के उज्जवल भविष्य, स्वस्थ रहने तथा दीघार्यु होने की कामना की गई। सूर्यप्रकाश सिंह ने श्री सिंह के कार्यों की सराहना करते हुये शतायु होने की कामना की। देवेन्द्र त्रिपाठी ने राजकुमार सिंह की कार्यशैली एवं व्यक्तित्व के संबंध में प्रकाश डाला। के.के शुक्ला ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये श्री सिंह की कार्य-प्रणाली एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजबिहारी पटेल, समयलाल पाण्डेय, प्रकाश गौतम, राजेश धामी, गोमती प्रसाद अहिरवार, लोकेन्द्र रावत, संतलाल कुशवाहा, प्रकाश सिंह, मंगूलाल वर्मा आदि उपस्थित थे।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *