Friday , July 5 2024
Breaking News

SATNA:बिना लाइसेंस अवैध फैक्ट्री में बन रहा था मिलावटी नमकीन,पेठा फैक्ट्री में गंदगी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में अवैध रूप से अमानक व मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने का कारोबार जोरों से हो रहा है। बीते सप्ताह मैहर थाना से शहर के सबसे बड़े थाना कोलगवां में पदस्थ हुए थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र में चल रहीं मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया टोला में थाना प्रभारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई और अवैध रूप से बिना लाइसेंस के संचालित हो रही सचिन नमकीन फैक्ट्री में छापा मारकर अमानक खाद्य सामग्री जब्त की गई। जैसे ही दल मौके पर पहुंचा तो मौके से कई लोग भाग निकले। वहीं मौके पर 24 वर्षीय फैक्ट्री संचालक सचिन विश्वकर्मा पिता कृष्णकांत विश्वकर्मा मिला जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी अनुसार दल ने जब मौके का निरीक्षण किया और पूछताछ की तो संचालक द्वारा फैक्ट्री संचालन के लिए कोई भी लाइसेंस नहीं दिखाया गया। इसके साथ ही मौके पर जो नमकीन बनाई जा रही थी वह भी खाने योग्य नहीं थी।

पेठा फैक्ट्री में मिली भारी गंदगी

कोलगवां पुलिस और खाद्य विभाग द्वारा बाइपास पावर हाउस के सामने सोनम पेठा फैक्ट्री में भी कार्रवाई की गई। यहां फैक्ट्री में कई अनियमितताएं मिलीं। गंदगी के बीच मिलावटी पेठा बनाया जा रहा था। जिसके लिए संचालक बादल गुप्ता पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता उम्र 38 वर्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई।

टिकुरिया टोला बड़ा ठिकाना

बताया जा रहा है कि शहर का टिकुरिया टोला क्षेत्र में बड़े पैमाने में मिलावट का कारोबार होता है। यहां मंगलवार को भी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई कर मिलावटी खाद्य तेल की मिल पर छापा मारा गया था और कार्रवाई कर नमूने खाद्य विभाग को सौंपे गए थे। इस मामले में भी मामला दर्ज किया गया था।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *