Friday , July 5 2024
Breaking News

MP BJP Meeting:भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन में आरंभ, श‍िवराज और स‍िंध‍िया भी शामिल

MP BJP Meeting in Ujjain:digi desk/BHN/ उज्जैन भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 11.30 बजे उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दाैरान पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास व जनकल्याण का प्रकाश फैला रही है। हमारे कार्यकर्ता लालटेन के कांच की तरह हैं। कई बार कांच पर धूल जम जाती है, प्रकाश बाहर नहीं आ पाता। इसलिए समय-समय पर धूल हटाते रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलता रहा ताे वे भी साफ व पवित्र रहेंगे तथा देश में प्रकाश फैलाएंगे।

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हाेने के लिए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उज्जैन पहुंचे और महाकाल दर्शन किए। इंदौर रोड स्थित होटल मित्तल एवेन्यू में दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। बता दें कि ये प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में होने वाला था, मगर बाद में उज्जैन को इसके लिए चुना गया। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गईं। बुधवार को मंत्रियों और गुरुवार काे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ। कुछ मंत्री गुरुवार रात को ही उज्जैन पहुंच चुके थे।

About rishi pandit

Check Also

MP: हाथरस हादसा, मुरैना की भी एक महिला की मौत, सत्संग से नहीं लौटी तो पोता खोजने पहुंचा, पोस्टमार्टम हाउस में मिला शव

भगदड़ में मुरैना की 67 वर्षीय सोमवती की भी मृत्युपोते अभय जाटव ने कई अस्पतालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *