Monday , November 2 2026
Breaking News

MP: हाथरस हादसा, मुरैना की भी एक महिला की मौत, सत्संग से नहीं लौटी तो पोता खोजने पहुंचा, पोस्टमार्टम हाउस में मिला शव

  1. भगदड़ में मुरैना की 67 वर्षीय सोमवती की भी मृत्यु
  2. पोते अभय जाटव ने कई अस्पतालों में की थी खोज
  3. आखिरकार पोस्टमार्टम हाउस में पाया दादी का शव

Madhya pradesh morena hathras accident woman from morena also died grandson dead body found in pm house: digi desk/BHN/मुरैना/ उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण विश्व सत्संग के दौरान भगदड़ में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक महिला की भी मृत्यु हो गई। यहां के अंबाह पोसरा क्षेत्र से एक बस में भरकर 30-40 श्रद्धालु सत्संग में गए थे। इनमें से एक महिला को छोड़कर बाकी सभी सकुशल लौट गए।

मृतक महिला 67 वर्षीय सोमवती अंबाह तहसील के रूपहटी ग्राम पंचायत के सारसी गांव निवासी बच्चू सिंह जाटव की पत्नी थी। वह करीब 6 साल पहले नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) से जुड़ी थीं। पहले भी कई बार उनके समागम सत्संग में जा चुकी थी।

पहले घायलों में खोजा तो नहीं मिली दादी

सोमवती के पोते अभय सिंह जाटव ने बताया कि दादी के गुम हो जाने की सूचना पर वह ट्रेन से आगरा पहुंचा। हाथरस हादसे के घायल आगरा के जिन-जिन अस्पतालों में थे, वहां दादी को खोजा लेकिन नहीं मिली।

ग्वालियर की भी एक महिला की मौत

हाथरस के अस्पताल में भर्ती घायलों में भी उनकी जानकारी नहीं मिली। अंत में वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो कतार में रखे शवों में उसकी दादी का भी शव था। हाथरस प्रशासन ने ही एंबुलेंस से शव को घर तक पहुंचाया। बता दें कि हाथरस के सत्संग में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की भी एक महिला की मौत हो गई।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *