Wednesday , July 3 2024
Breaking News

सतना जिले की 920 जल संरचनाओं समेत प्रदेश की 57 हजार जल संरचनाओं का लोकार्पण

20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली ‘जल अभिषेकम’ योजना जलसंरक्षण के लिए बनेंगी वरदान

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘जलअभिषेकम’ कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण काल के दौरान 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की प्रदेशभर में नवनिर्मित 57 हजार से अधिक जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़कर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। सतना जिले के एनआईसी कक्ष सहित जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में जल का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मानव इतिहास और सभ्यता के विकास में जल का योगदान रहा है। जल संरक्षण का महत्व पुरातन युग में भी रहा है। नूतन युग में भी विशेष स्थान दिया जा रहा है। जल संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश में जनता और किसानों के लिये 57 हजार से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का लोकार्पण हो रहा है। यह मानव जीवन के संरक्षण का भी कार्य है। रक्षा मंत्री ने कहा कि बिना सामुदायिक सहभागिता के जल संरक्षण के कार्य सफल नही हो सकते। जल संरक्षण के कार्याे में समाज की और भूमिका जोड़नी होगी। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल संरचनाओं के निर्माण के साथ ही नदी पुर्नजीवन की दिशा में बेहतरीन और व्यापक कार्य हुये हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में नवनिर्मित जल संरचनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों से भी संवाद किया। उन्होने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जल संरचनाओं के निकट उपस्थित खंडवा जिले की रेशम बाई, मुरैना जिले के थातीपुरा के अमर सिंह और ग्रामीणजनों तथा सागर जिले के रहली जनपद अध्यक्ष संजय दुबे से चर्चा कर जल संरचनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी ली। प्रारंभ में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने जलाभिषेकम कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुये स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। जलाभिषेकम कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटरशेड द्वारा नवनिर्मित 57 हजार से अधिक तालाब, सार्वजनिक कूप, प्राचीन बावड़ियों के जीर्णोद्धार मरम्मत, स्टॉप डैम, चेकडैम और खेत-तालाब जैसी जल संरचनाओं का रिमोट से वर्चुअल लोकार्पण किया।

जिले की 920 जल संरचनाओं का हुआ लोकार्पण

जलाभिषेकम कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर की 20 हजार करोड़ से अधिक लागत की लोकार्पित की गई 57 हजार से अधिक जल संरचनाओं में सतना जिले की 920 जल संरचनाये लोकार्पित की गई हैं।
जलाभिषेकम में सतना जिले के नवनिर्मित जल संरचनाओं में 273 लाख रुपए लागत के 28 नवीन तालाब, 216 लाख रुपए लागत के 47 तालाब जीर्णाेद्धार और मरम्मत, 363 लाख रुपए लागत से 308 बावड़ी एवं अन्य जल संरचनायें, 324 लाख रुपए लागत के 211 खेत-तालाब, 674 लाख रुपए लागत के 190 सामुदायिक खेत-तालाब, 195 लाख रुपए लागत के 51 परकोलेशन टैंक, 260 लाख रुपए लागत के 28 स्टॉप डैम, 572 लाख रुपए लागत के चैकडैम, 48.61 लाख रुपए लागत के सामुदायिक कूप, 39 लाख रुपए लागत के 21 कपिलधारा कूप और 8.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक टांका निर्माण के कार्य लोकार्पित किये गये हैं। इन सभी जल संरचनाओं का निर्माण 1 अपै्रल 2020 से अब तक पूर्ण किया गया है।

सिमरिया से वर्चुअल जुड़े राज्यमंत्री श्री पटेल

जलाभिषेकम कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के 20 हजार करोड़ से अधिक लागत से नवनिर्मित 57 हजार जल संरचनाओं का लोकार्पण वर्चुअल रूप से किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया मिंटो हॉल भोपाल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लोकार्पण कार्यक्रम मे जुड़ें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल पन्ना जिले के प्रवास पर होने के फलस्वरूप जिले की उप तहसील सिमरिया से वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़कर भागीदारी की।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *