wather alert vindhye:सतना/भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना,रीवा, शहडोल, अनूपपुर जिले में एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को विंध्य के कई जिलों में सुबह से फिर गलन बढ़ गई। ठंडी हवाओं ने लोगों को सिहरा रखा है। बीते चार दिनों से जहां दिन में हल्की गर्मी का एहसास होते हुए मौसम लोगों को गुलाबी ठंड का आभास करा रहा था लेकिन शुक्रवार-शनिवार को अचानक से ही मौसम ने करवट ले लिया और दिन में ही तापमान छह डिग्री तक लुढ़क गया। आसमान में बादल छा गए और लोगों जो कि दिन में गर्म कपड़े पहनने से बच रहे थे उन्हें भी मजबूरी पूरे शरीर को ढंक कर बाहर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के क्षेत्र से एक बार फिर शीतलहर जिले में पहुंच रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। एक फरवरी से जहां चार फरवरी तक दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था जो कि शुक्रवार को चार डिग्री लुड़क कर सीधे 24 डिग्री पर आ गया। दिन में तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे लोगों में एक बार फिर ठंड लौट आने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ऐसा रहा तापमान
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार की रात एक बार फिर कड़ाके की ठंड का ऐहसास कराकर जाएगी। वहीं बताया गया है कि आने वाले चार से पांच दिनों तक अभी ठंड और लोगों को सताएगी। वहीं शुक्रवार को मौसम में सुबह आर्द्रता 60 प्रतिशत मापी गई जबकि शाम को आर्द्रता 63 प्रतिशत मापी गई है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं दिन भर चलती रही।