Friday , May 17 2024
Breaking News

कांग्रेस ने 3 प्रत्याशियों का किया ऐलान, कटिहार से तारिक अनवर, भागलपुर से अजित शर्मा

पटना
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस ने दूसरे चरण की 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कटिहार से तारिक अनवर, भागलपुर से अजित शर्मा और किशनगंज से मोहम्मद जावेद होंगे। पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव है। उनमें कोई भी सीट कांग्रेस के पास नहीं है। जिसके चलते कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए तीन सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है। महागठबंधन में हुए सीट बंटवारे में कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आईं थी।

कटिहार सीट पर कांग्रेस ने तारिक अनवर को प्रत्याशी बनाया है। जिसकी वजह है इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी आबादी। कटिहार से तारिक अनवर पहले भी सांसद रह चुके हैं। 1976 से 1981 तक बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वह 1982 से 1985 तक भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। वह 1988 से 1989 तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

1999 में सोनिया गांधी के खिलाफ उनके विद्रोह के कारण उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ा मोड़ आया। वह तब कटिहार के लोकसभा सदस्य थे। बिहार से लोकसभा चुनाव के कई बार विजेता थे। शरद पवार ने उन्हें महाराष्ट्र से 2004 में राज्य सभा का सदस्य बना दिया। यह राज्यसभा में उनका दूसरा कार्यकाल था।

वहीं भागलपुर से अजित शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। भागलपुर से पहले अजित शर्मा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थी। लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते नेहा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। और अब उनके पिता अजित शर्मा भागलपुर से चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा वक्त में अजित शर्मा भागलपुर से कांग्रेस विधायक हैं।

वहीं किशनगंज से कांग्रेस ने डॉ. मोहम्मद जावेद पर दांव खेला है। उनके पिता भी किशनगंज के विधायक रह चुके हैं। वहीं खुद भी मोहम्मद जावेद किशनगंज से लगातार 4 बार विधायक चुने जाते रहे हैं। किशनगंज के स्थानीय निवासी होने का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

 

About rishi pandit

Check Also

जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत गठबंधन में केवल वे लोग हैं, जो देश के सैनिकों की वीरता पर सवाल उठाते हैं

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *