Saturday , September 21 2024
Breaking News

Satna: लोकसभा क्षेत्र सतना में 1707071 मतदाता डालेंगे वोट, जेण्डर रेशियो 911.23 पर पहुंचा


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा निर्वाचन 2024 में सतना संसदीय क्षेत्र के लिये 26 अप्रैल को होने जा रहे मतदान में सतना और मैहर जिले के कुल 1707071 मतदाता अपना मतदान करेंगे। मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के उपरांत सतना जिले की पुरुष और महिला मतदाता अनुपात जेंडर रेशियो में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय जेण्डर रेशियो 911.23 रहा है। इसी प्रकार ईपीरेशियो भी 64.15 हो गया है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये तैयार अंतिम मतदाता सूची में अब तक 1707071 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इनमें 891307 पुरुष, 812187 महिला मतदाता और 6 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 1950 है। जिले में 3571 सर्विस वोटर भी है। सतना संसदीय क्षेत्र में शामिल 7 विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट में 257 मतदान केंद्र और 2 लाख 21 हजार 42 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 17 हजार 485 पुरुष और 1 लाख 2 हजार 816 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र का जेण्डर रेशियो अन्य की तुलना में सबसे कम 875.14 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव में 259 मतदान केंद्र और कुल 2 लाख 21 हजार 493 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 16 हजार 248 पुरुष, 1 लाख 4 हजार 740 महिला मतदाता हैं। रैगांव क्षेत्र का जेंडर रेशियो 901 है। विधानसभा क्षेत्र 63 सतना में 276 मतदान केंद्र और 2 लाख 49 हजार 693 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 29 हजार 254 पुरुष, 1 लाख 20 हजार 3 महिला, 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र का जेंडर रेशियो जिले में सर्वाधिक 928.43 है।
मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद में 277 मतदान केंद्र और 2 लाख 41 हजार 590 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 25 हजार 626 पुरुष, 1 लाख 15 हजार 528 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां का जेंडर रेशियो 919.62 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 65 मैहर में 295 मतदान केंद्र और 2 लाख 59 हजार 584 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 35 हजार 541 पुरुष, 1 लाख 23 हजार 927 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मैहर विधानसभा का जेंडर रेशियो 914.31 है। विधानसभा क्षेत्र 66 अमरपाटन में 279 मतदान केंद्र और 2 लाख 47 हजार 172 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 28 हजार 219 पुरुष, 1 लाख 18 हजार 590 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां का जेंडर रेशियो 924.90 है। विधासभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान में सबसे अधिक 307 मतदान केंद्र और 2 लाख 66 हजार 497 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 38 हजार 934 पुरुष, 1 लाख 26 हजार 583 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान का जेंडर रेशियो 911.10 है। जिले के कुल 3571 सर्विस वोटर्स में चित्रकूट में 741, रैगांव में 505, सतना में 432, नागौद में 436, मैहर में 114, अमरपाटन में 363 और रामपुर बघेलान विधानसभा में सर्वाधिक 980 सर्विस वोटर्स हैं।

प्राधिकृत पत्रकारों को भी मिलेगी पोस्टल बैलेट से वोट करने की सुविधा
भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर पत्रकारों को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में माना

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब मतदान दिवस के कवरेज मेंशामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट से वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है। आयोग ने गत दिवस अधिसूचना जारी कर पत्रकारों के कार्य को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में स्थान देकर यह सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा केवल उन पत्रकारों को मिलेगी, जिन्हें निर्वाचन कार्य के कवरेज हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किया गया हो। चुनाव कार्य के कवरेज में संलग्न पत्रकार को अपना प्राधिकार पत्र लगाकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिये आवेदन करना होगा। तय प्रक्रिया का पालन करने एवं प्राधिकार पत्र संलग्न करने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी प्राधिकृत पत्रकार को पोस्टल बैलेट जारी कर उनसे मतदान करायेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य, गृह (अग्निशमन सेवाएं), ऊर्जा विभाग के अमले सहित निर्वाचन कार्य में मतदान दिवस के कवरेज में संलग्न भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्रधारी पत्रकारों को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में अधिसूचित किया है। इसका आशय यह है कि सेवा में रत रहने की वजह से कोई भी मतदान करने से वंचित न रहे। आयोग की मंशा के अनुरूप अधिसूचित सेवाओं के व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संबंधी बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *