Friday , May 10 2024
Breaking News

कोयंबटूर से अन्नामलाई को भाजपा ने चुनावी मैदानी में उतारा, तमिलनाडु की नौ सीटों पर BJP प्रत्याशियों का एलान

नई दिल्ली
भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। कोयंबटूर से अन्नामलाई को भाजपा ने चुनावी मैदानी में उतारा है। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था। 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था , वहीं दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।

About rishi pandit

Check Also

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे प्रधानमंत्री राहुल गांधी के हाथ से फिसलता जा रहा

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *