Saptahik Rashifal 24 to 30 Jan 2021:digi desk/BHN/

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल) जोश व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। एक ओर आप जड़ों से जुड़ाव व व्यावहारिक सोच रखते हैं तो दूसरी ओर भावुक व आध्यात्मिक हैं। पारिवारिक विवादों व व्यावसायिक समस्याओं का कुशलता से निपटारा करेंगे। अपव्ययी व लड़ाकू महिला से बचें। चित्रकला, संगीत, थिएटर जैसी कलात्मक चीजों में रुचि लेंगे। व्यायाम, पौष्टिक खान-पान व पहनावे से स्वयं को आकर्षक बनाएंगे। कार्यस्थल पर संतुलित रवैया रखें।

शुभ अंक: 11 शुभ रंग: रस्टी ब्राउन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): लंबे गतिरोध के बाद शांति महसूस करेंगे। हालांकि कुछ तनाव बने रह सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में समझौता करने को तैयार होंगे। निजी संबंधों में प्रेम व सहयोग मिलेगा। उनसे विचार व योजनाएं साझा करेंगे। लोग बदलने को राजी नहीं हैं। इसलिए कुछ विरोधाभासों को स्वीकार करें। सत्य व असत्य, आनंद व दुख, स्वार्थ व नि:स्वार्थ मंतव्यों के बीच झूलता हुआ महसूस करेंगे। तुला राशि के शख्स से जीवन में खुशी आएगी।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पीकॉक ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): व्यावसायिक मामलों में मुखरता व ईमानदारी से प्रशंसा मिलेगी। बीमारी को हराकर स्वस्थ व ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित हो सकती हैं। उनका लाभ लेने का प्रयास करें। दूरदराज से कोई समाचार व मेहमान दस्तक दे सकते हैं। जिस शख्स से प्रेम करते हैं, उसके साथ मित्रवत रवैया रखें। प्रतिबद्धताओं को लेकर असमंजस से बचने के लिए कार्यों के मध्य समय समायोजित करें।

कर्क (22 जून-22 जुलाई): निजी संबंधों में गहराती भावनाएं भविष्य के लिए प्रतिबद्धताओं को आकार देंगे। खरीदारी में आनंद मिलेगा, लेकिन यह जेब पर भारी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर पद व प्रतिष्ठा की जुगत में लगे स्वार्थी व चालाक शख्स से सहजता से निपटेंगे। अति महत्वाकांक्षाओं से बचें। भावनाओं से नियंत्रित होने के बजाय पहले उन्हें समझने का प्रयास करें। संतान के कारण गर्व का मौका मिलेगा। अहम निर्णय से पहले अच्छे से सोचविचार करें।

शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वॉयज

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): सफलता हेतु दूरदर्शी व बुद्धिमत्तापरक रवैया अपनाएंगे। खेती, बागवानी व निर्माण से जुड़े कार्यों में आपकी कुशलता उभरकर आएगी। छोटी चीजों को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतें व बड़ी बातों के प्रति लापरवाही से बचें। इस समय निजी संबंधों के प्रति स्नेहिल व फिक्रमंद रहना जरूरी है। व्यवधान से बचने के लिए व्यावसायिक व यात्रा योजनाओं को स्वयं तक रखें। वृश्चिक राशि का शख्स खास भावनाएं प्रकट करेगा।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: डीप रेड

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): एक साथ कई व्यावसायिक उपक्रमों में व्यस्त रहेंगे। त्रिकोणीय निजी संबंध तनाव पैदा कर सकते हैं। कुछ समय के लिए उनके बीच दूरी बनाएं। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा व पदोन्नति मिलेगी। आप धन को संभालकर रखना चाहते हैं, लेकिन अप्रत्याशित खर्च सामने आ जाते हैं। इसके बावजूद तीन हफ्तों में संसाधनों को व्यवस्थित कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में विचारों व योजनाओं पर सप्ताहांत में अमल सुनिश्चित करेंगे। अपने प्रेम को बयां करें।

शुभ अंक: 3 शुभ रंग: चेरी रेड

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): यात्रा की योजना बना सकते हैं। मेहमान दस्तक दे सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में अहम लोगों से चर्चा व सेमिनार में हिस्सा ले सकते हैं। नीति निर्माण में महत्वूर्ण भूमिका निभाएंगे व अपने विचार प्रकट करेंगे, जो तरक्की की राह पर ले जाएंगे। दोस्तों, परिवार व प्रियजनों के संग अच्छा वक्त बिताएंगे। निजी संबंधों में उत्साह रहेगा। उनसे अधिक समझदारी व सहयोग प्राप्त होगा। ध्यान व आत्मनिरीक्षण से शांति व सुकून मिलेगा।

शुभ अंक: 1 शुभ रंग: रॉयल ब्लू

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): प्राणशक्ति को नियंत्रित करते हुए जीवन को बेहतर बनाएंगे। निजी विचारों व व्यावसायिक योजनाओं को अनुकूल प्रतिक्रिया मिलेगी। गहन प्रेम संबंध का योग बन रहा है। कार्य व संबंधों, दोनों में खुशी व संतुष्टि मिलेगी। जीवन के प्रति उत्साह से परिपूर्ण होकर विविध भूमिकाएं निभाएंगे। सिंह राशि के शख्स का शानदार सानिध्य मिलेगा। संक्षिप्त यात्रा कर सकते हैं। जीवन में संतुलन स्थापित करते हुए प्राथमिकताएं तय करें।

शुभ अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन यलो

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): परिस्थितियों, परंपराओं, नियमों व कुछ लोगों के चलते राह में बाधाएं महसूस करेंगे। उनसे सीधे टकराने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करें। निजी संबंध संवेदनशील हैं। उन्हें प्रेम से सींचने की जरूरत है। वित्तीय लेन-देन व व्यावसायिक योजना में कुछ देरी हो सकती है। स्थार्थी शख्स से सावधान रहें। कार्यस्थल पर स्वार्थ प्रेरित लोगों व पीठ पीछे होने वाली बातों को अनदेखा करें। धन, संसाधनों व ऊर्जा का संचय करें।

शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): ऊर्जावान रहते हुए विभिन्न गतिविधियों में बेहद व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक व निजी जीवन से जुड़े निर्णय लेते समय साहस व सहजता का परिचय देंगे। परिवार व प्रियजनों के लिए आपके हृदय में अपार प्रेम है। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा प्राप्त दोहरे चरित्र वाले उम्रदराज शख्स से सावधान रहें। अतीत के अनुभवों का लाभ लेकर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। सब कुछ नियंत्रित करने के बजाय जिम्मेदारियां साझा करें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: फायरी ऑरेंज

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): चिंता करने की वजह से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा कि स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति व ऊर्जा के संरक्षण पर ध्यान दें। लगातार काम करने की वजह से आप बेहद थका महसूस करेंगे। खुद को तरोताजा करने के लिए प्रकृति के बीच कुछ वक्त बिताएं। कुछ व्यावहारिक मसले सप्ताहांत तक सुलझ सकते हैं। निजी संबंध अंधेरों के बीच उम्मीद की किरण बनेंगे। वृष राशि के शख्स से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सी ग्रीन

मीन (20फरवरी-20मार्च): आपको कुछ निजी व व्यावसायिक निर्णय लेने हैं, पर नकारात्मक सोच के चलते उन्हें विलंबित करेंगे। दिल और दिमाग दो अलग बातें कहेंगे। अत्यधिक विश्लेषण स्पष्टता के बजाय असमंजस पैदा करेगा। इसलिए चीजों को सरल रखने का प्रयास करें। सफलता की कगार पर पहुंच चुके किसी कार्य को बीच में छोड़ने से बचें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम हैं, पर स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: पीकॉक ब्लू