Thursday , May 16 2024
Breaking News

5000 मीटर की रेस में चक्रेश यादव व दुर्गा सिंह ने मारी बाजी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ नागौद की विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में माड़ा टोला से रामना मैदान तक महिला एवं पुरुष की 5000 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। जिसमें पुरुषों में प्रथम स्थान चक्रेश यादव जसो, द्वितीय स्थान उपमन्यु सिंह मढ़ी एवं तीसरा स्थान सुशील कुमार लोधी माड़ा टोला तथा महिलाओं में प्रथम स्थान दुर्गा सिंह जसो, द्वितीय स्थान कामना सिंह उमरी एवं तृतीय स्थान पूजा साहू उमरी रहीं। विधायक नागेन्द्र सिंह ने जीते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि इसी प्रकार लगातार आगे बढ़ते रह,े जिससे हमारे नगर सहित देश का भी नाम रोशन हो तथा हारे हुए खिलाड़ियों के लिए कहा कि हारता वह नहीं जो दौड़ में पीछे रह जाता है, बल्कि हारता वह है जो हार के डर से दौड़ में शामिल ही नहीं होता है।

वही आज दो प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल खेले गए, जिसमें पहला गोला फेंक प्रतियोगिता हुई। जिसमें युवराज सिंह परिहार लालपुर ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अनुराग सिंह दुपहिया एवं तृतीय स्थान जित्तू यादव कचलोहा ने प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। जिसमें प्रथम स्थान हरमीत सिंह रहिकवारा, हर्ष ताम्रकार नागौद द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान धीरू लोधी माड़ाटोला ने प्राप्त किया।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *