Tuesday , July 9 2024
Breaking News

Crime: सटोरियों ने किया पुलिस कर्मियों पर हमला, एएसआई सहित दो लोग घायल

Bookies attack poice teem:digi desk/BHN/ कंपू थाना क्षेत्र के तहत गढ्ढे वाले मोहल्ले में सटोरियों पर कार्रवाई करने गए पुलिस कर्मियों पर सटोरियों सहित उनके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने पथराव तक किया। हमले में एक एएसआई सहित दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेएएच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक कंपू थाने के पुलिस को गड्ढे वाले मोहल्ले में सट्टा लगाने की सूचना मिली। पुलिस कर्मी गड्ढे वाले मोहल्ले में कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। जब पुलिस कर्मियों ने सटोरियों को दबोच लिया तो उनके साथ के लोगों ने उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मियों पर डंडे व लाठियों से तो हमला किया ही। साथ ही सटोरियों के परिवार के लोगों खासतौर से महिलाओं ने छत से पुलिस कर्मियों के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। हमले में एक एएसआई और दो जवान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कंपू थाने से और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक आरोपित भाग गए। घायल पुलिस कर्मियों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस अब उन सटोरियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला किया। इसके लिए पुलिस की टीमें बनाई हैं और हर संभावित स्थान पर दबिश दी जा रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: 120 रुपए किलो हुआ टमाटर, मंडी में माल नहीं, आलू-प्याज और लहसुन भी महंगे

Madhya pradesh indore indore news mandi bhav today tomato potato aalu tamatar lahsun: digi desk/BHN/इंदौर/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *