Friday , May 17 2024
Breaking News
NDIWbrhgt> st˜ rcAtfUh fwUYk mu rlfUt˜t st hne ctrDl> mti. vtfoU Œck"l --------------- mkckr"; Fch Wbrhgt & ht; bü fwUYk bü rdhe ctrDl ôJô:, mwcn rfUgt rNfUth

umriya: रात में कुएं में गिरी बाघिन स्वस्थ, सुबह किया शिकार

M.P:उमरिया भास्कर हिंदी न्यूज़/ कुएं में रविवार रात गिरी बाघिन को जंगल में छोड़ दिया गया है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पतौर रेंज में बाघिन पर नजर रखी जा रही है। फील्ड डायरेक्टर विंसेंट रहीम ने बताया कि बाघिन ने सोमवार की सुबह एक चीतल का शिकार भी किया है।

तीन घंटे चला रेस्क्यू

पतौर रेंज के रेंजर अमरीश पांडे ने बताया कि बाघिन भटकते हुए पतौर गांव के नजदीक पहुंच गई थी और अंधेरे में जंगल से लगे खेत में बने कुएं में गिर गई थी। आसपास गश्त करने वालों को जब कुएं से बाघिन की आवाज सुनाई पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।

वन विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। कुएं में पानी काफी ज्यादा था लेकिन बाघिन पानी के ऊपर दिखाई पड़ रही थी। टॉर्च की रोशनी में बाघिन को ट्रंक्युलाइज किया गया और फिर कुएं में जाल डालकर उसे बाहर निकाला गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाघिन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बाघिन को कुएं से बाहर निकालने के बाद उसके शरीर पर आई चोटों का परीक्षण किया गया। उसके शरीर पर कोई खास चोट नहीं लगी थी। बाघिन के शरीर में अंदरूनी तकलीफ होने की संभावना पर दवाइयां शरीर में इंजेक्ट कर दी गईं। इसके बाद बाघिन को पिंजरे में डाला गया और उसे होश में लाया गया। बाघिन को होश में लाने के बाद करीब दो घंटे तक निगरानी में रखा गया और इसके बाद उसे पतौर के जंगल में छोड़ दिया गया।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *