Wednesday , July 3 2024
Breaking News

महाराष्ट्र मंडल के विजय, कुमुद लाड को कबीर कोहिनूर सम्मान

रायपुर

महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद विजय लाड और कुमुद लाड को इस समारोह में कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान के भारत भूषण महंत डा. नानक दास महाराज के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट चयनित महानुभावों को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। संतश्री कबीर साहेब के 506वें महानिर्वाण दिवस पर कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 का आयोजन डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हाल जनपथ रोड नई दिल्ली में किया गया। डाक टिकट संग्रहण पर श्रेणी राष्ट्रहित और अन्य विशेष सेवा के लिए विजय लाड को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी बहन कुमुद लाड को भारतीय कला संस्कृति/छत्तीसगढ़ विषय पर सम्मानित किया गया। बता दें कि पूरे भारत में सौ लोगों को विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार दिया गया। सम्मानित होने वालों में से छत्तीसगढ़ के छह लोग शामिल हैं।

About rishi pandit

Check Also

पारा 28.2 डिग्री सेल्सियस, अब चली ठंडी हवा, आठ जुलाई से बिफरेंगे बादल

बिलासपुर  न्यायधानी में सोम को रिमझिम फुहारों के साथ हल्की वर्षा हुई। भू अभिलेख शाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *