Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: लोकसभा निर्वाचन 2024ः स्वीप गतिविधियां संचालित करने नोडल नियुक्त


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिये मतदाताओं को प्रेरित करने एवं लोकतंत्र में मतदान के महत्व को जन-जन तक प्रसारित करने सतना और मैहर जिले के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड ईलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियां संचालित की जायेंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने स्वीप गतिविधियों के संचालन के लिये नोडल अधिकारियां की नियुक्ति की है। जारी आदेशानुसार जिला सतना और मैहर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम सतना के लिये आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका मैहर, नगर परिषद चित्रकूट, कोठी, जैतवारा, बिरसिंहपुर, कोटर, नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, रामनगर एवं रामपुर बघेलान के सीएमओ को नोडल नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गये कार्यक्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान स्वीप गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

प्रबंधन विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन 1 मार्च तक

जिला समन्वयक सेडमैप ने सतीश कुमार वर्मा बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत शासन व उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश सेडमैप के माध्यम से सतना जिले में पांच दिनी प्रबंधन विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे उद्यमी उद्यमों में कार्य करने वाले कर्मचारी, भावी उद्यमी, इसके लिए पात्रता में किसी भी उद्यम का पंजीयन हो, उद्यमी महिला-पुरूष इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए उद्यम का पंजीयन क्रमांक, कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाण व दो पासपोर्ट फोटो, आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक तथा कुल स्थान 25, 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति के युवाओं हेतु आरक्षित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 है। इस संबंध की विस्तृत जानकारी जिला समन्वयक के मोबाइल नंबर 9827462488 पर संपर्क कर प्राप्त की सकती है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में प्रस्ताव की अंतिम तिथि 29 फरवरी

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाय) में प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। प्रदेश के समस्त जिलों में एग्रोफॉरेस्ट्री योजना के प्रावधानों के अनुरूप नर्सरी विकास, हाईटैक नर्सरी, वृहद नर्सरी आदि की स्थापना तथा विकास कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिये प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।
आयुक्त किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया है कि आरकेवीवाय योजना कैफेटेरिया में इच्छा की अभिव्यक्ति (ईओआई) में उपयुक्त व्यक्तियों, संस्थाओं, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) तथा शासकीय/अशासकीय संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया है कि इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं अपने प्रस्ताव इस माह की अंतिम तिथि 29 फरवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना, प्रस्तावित कार्यों का विवरण एवं आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट www.mpkrishi.mp.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रेषित किये जायेंगे नियुक्ति पत्र

प्रयोगशाला तकनीशियन तथा रेडियोग्राफर के नियुक्ति आदेश संभागीय क्षेत्रीय संचालक द्वारा तथा ए.एन.एम. व फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के नियुक्ति आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया जाना है। भोपाल में 29 फरवरी को आयोजित समारोह में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रेषित किये जायेंगे। इसके लिये चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण तथा मेडिकल का कार्य जिला अस्पतालों में 22 से 26 फरवरी तक विशेष शिविर लगाकर कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 12 फरवरी को घोषित परिणाम के अनुक्रम में स्वास्थ्य विभाग में 3 हज़ार 323 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इनमें ए.एन.एम. के 2 हज़ार 576, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी के 104, प्रयोगशाला तकनीशियन के 228, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 415 पद शामिल हैं।

कृषि आदान विक्रेताओं को डिप्लोमा कोर्स करने आवेदन आमंत्रित

परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण एवं कृषि विकास ने बताया कि कृषि आदान विक्रेताओं के लिये निर्धारित न्यूनतम अर्हता कृषि संकाय में स्नातक/विज्ञान डिग्रीधारी या डिप्लोमाधारी नहीं होने की स्थिति में भारत सरकार द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशक नियमों को संशोधित करते हुये न्यूनतम अर्हता प्राप्त करने की सलाह दी गई है। उन्होने बताया कि कृषि आदान विक्रेताओं के लिये भारत सरकार द्वारा मैनेज के माध्यम से एक वर्षीय कोर्स डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स (देसी) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह डिप्लोमा कोर्स 48 सप्ताह की अवधि का है। जिसके अंतर्गत सप्ताह में एक दिन स्थानीय मार्केट के अवकाश अनुसार जिले के आदान विक्रेताओं को जिले में प्रशिक्षण के लिये अनुमोदित प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को परियोजना संचालक आत्मा सतना के नाम से 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट निर्धारित प्रपत्र के साथ परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय सतना में जमा कर पंजीयन कराना होगा। आवेदक को कम से कम 10वीं पास होना चाहिये। प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर डिप्लोमा कोर्स के लिये आवेदन लिये जायेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *