Friday , May 17 2024
Breaking News

अब IIT पढ़ाएगा कक्षा-6वीं से 8वीं के छात्रों को विज्ञान और गणित

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत अब IIT कक्षा-6वीं से 8वीं के गणित एवं विज्ञान विषय की शैक्षणिक गतिविधियों को आनलाइन प्रसारित करेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा यह कार्यक्रम यू-ट्यूब पर प्रसारित किया जायेगा। हर बुधवार सायं 4 से 5 बजे तक सभी विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इस कार्यक्रम को आनलाइन देख सकेंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित होगा।

इसे यू-ट्यूब लिंकhttps://www.youtube.com/channel/UCoKz2WKfhmKncSbzruOe0A/about पर प्रसारित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की सतत मॉनीटरिंग राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा की जायेगी।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *