Saturday , June 29 2024
Breaking News

Satna: जिले में हर-घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोरों पर

  • अभियान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने रामपुर बघेलान में निकाली गई तिरंगा रैली

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत सप्ताह भर देश के प्रत्येक नागरिक अपने घरों एवं कार्यरत संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान ध्वज संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। सतना जिले में अभियान के तहत 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

जिले में अभियान को सफल बनाने कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में विभिन्न विभागों और स्व-सहायता समूहों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को हर-घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड रामपुर बघेलान और मैहर के नादन में स्व-सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मार्गों और चौराहों से तिरंगा रैली निकालकर लोंगो अभियान से रुबरु करवाया और लोंगो को 11 से 17 तक चलने वाले तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।

हर घर तिरंगा अभियान के लिये व्यापारिक संगठनों की बैठक आज

जिले में हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन सतना में कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सतना जिले के व्यापारिक संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों की की बैठक आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: रीवा में गाय को बचाने कुएं में उतरे युवक की मौत, रेस्क्यू के समय रस्सी छूटने से हुआ हादसा

कुएं में गिरी गाय को बचाने नीचे उतरा था युवकगाय को ऊपर खींचते समय हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *