Monday , July 1 2024
Breaking News

Gold and Silver Price Update: सोने और चांदी के भाव में तेजी, जानिए आज के रेट

Gold and Price Today Update:digi desk/BHN/ सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:14 बजे फरवरी में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 239 रुपए यानी 0.47 फीसद की तेजी के साथ 50,748 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। साथ ही बीते सत्र में जनवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 50,509 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 246 रुपए यानी 0.49 फीसद की तेजी के साथ 50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। गौरतलब है कि बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का बंद भाव 50554 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

सफेद धातु की वायदा कीमत

इधर सफेद धातु चांदी की भाव में भी उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:15 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 173 रुपए यानी 0.25 फीसद की तेजी के साथ 69,590 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। बीते सत्र की बात करें तो मार्च, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 69,417 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 229 रुपए यानी 0.33 फीसद की बढ़त के साथ 70,564 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,335 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 11 डॉलर यानी 0.58 फीसद की बढ़त के साथ 1,919.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं हाजिर बाजार में सोने के दाम में काफी मंदी रही। स्पॉट मार्केट में सोने का मूल्य 0.88 डॉलर यानी 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 1,917.73 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

मार्च 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.14 डॉलर यानी 0.53 फीसद की तेजी के साथ 27.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.22 डॉलर यानी 0.80 फीसद टूटकर 27.07 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

About rishi pandit

Check Also

रिपोर्ट के मुताबिक 2027 तक भारत का सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट 11 अरब डॉलर का हो जाएगा

मुंबई  आज सॉफ्ट ड्रिंक का बाजार काफी बड़ा बन गया है। एक अनुमान के मुताबिक, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *